गोदाम से Rs 64 लाख के अनाज हुए गायब
Updated at : 02 Mar 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

सेवानिवृत्त व वर्तमान कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा की जांच रिपोर्ट में हुआ था मामले का खुलासा 1949, 62,675 क्विंटल चावल व 29,13,140 क्विंटल गेहूं गोदाम से गायब चाईबासा : बिहार राज्य भंडार निगम (मुख्यालय) पटना के चाईबासा गोदाम से 1949, 62,675 क्विंटल चावल व 29,13,140 क्विंटल गेहूं गोदाम से गायब […]
विज्ञापन
सेवानिवृत्त व वर्तमान कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज
लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा की जांच रिपोर्ट में हुआ था मामले का खुलासा
1949, 62,675 क्विंटल चावल व 29,13,140 क्विंटल गेहूं गोदाम से गायब
चाईबासा : बिहार राज्य भंडार निगम (मुख्यालय) पटना के चाईबासा गोदाम से 1949, 62,675 क्विंटल चावल व 29,13,140 क्विंटल गेहूं गोदाम से गायब हो गया है.
चावल और गेहूं की कुल कीमत 64,37,153 रुपये है. चावल व गेहूं गायब होने का मामला सामने आने पर बिहार राज्य भंडार निगम के लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने चाईबासा गोदाम के सेवानिवृत्त सहायक प्रभारी
सतीशचंद्र ठाकुर व वर्तमान सहायक प्रभारी मुकुंद झा पर मुफस्सिल थाना में वित्तीय अनियमितता व राशि गबन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जांच में हुआ था मामले का खुलासा
भारतीय खाद्य निगम रांची के प्रबंधक ने लेखा पदाधिकारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया था. 19 दिसंबर 2016 को लेखा पदाधिकारी ने मामले की जांच की थी. जांच में पाया गया कि गोदाम से 1949, 62,675 क्विंटल चावल व 29,13,140 क्विंटल गेहूं गायब है. स्टॉक से 6493 बोरा चावल कम है. जांच के बाद बड़ा घोटाला सामने आया था.
रिटायर्ड व कार्यरत प्रभारी के कार्यकाल में हुआ गबन
मुफस्सिल थाने में दर्ज मामले में बताया गया है कि तत्कालीन भंडार प्रभारी सतीशचंद्र ठाकुर व वर्तमान भंडार प्रभारी मुकुंद झा के पदस्थापन अवधि में गेहूं व चावल घोटाला हुआ है. इसके बाद लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने दोनों वित्तीय अनियमितता और सरकारी राशि गबन करने का मामला दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




