इंटर परीक्षा दे रही छात्रा बेहोश एक घंटे बाद दोबारा परीक्षा दी

जगन्नाथपुर : राजकीय रस्सेल उच्च विद्यालय (+2) जगन्नाथपुर परीक्षा केंद्र में बुधवार को दूसरी पाली में समाज शास्त्र की परीक्षा दे रही छात्रा बेहोश हो गयी. केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य इम्तियाज नाजिम ने छात्रा सुमित्रा सिंकु को शिक्षक इंद्रभूषण यादव के सहयोग से निजी वाहन से जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करवाया. वह इंटर […]
जगन्नाथपुर : राजकीय रस्सेल उच्च विद्यालय (+2) जगन्नाथपुर परीक्षा केंद्र में बुधवार को दूसरी पाली में समाज शास्त्र की परीक्षा दे रही छात्रा बेहोश हो गयी. केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य इम्तियाज नाजिम ने छात्रा सुमित्रा सिंकु को शिक्षक इंद्रभूषण यादव के सहयोग से निजी वाहन से जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करवाया.
वह इंटर कॉलेज जगन्नाथपुर की छात्रा है. उसका क्रमांक 30079 और रोल कोड 52005 हैं. छात्रा एक घंटे ऑक्सीजन में रहने के बावजूद दोबारा परीक्षा दी. इस संदर्भ में डॉक्टर पंकज महतो ने बताया कि परीक्षार्थी शरीर में पानी की कमी तथा मानसिक दबाव के कारण एक्यूथफैनिक एटैक का शिकार हो गयी. वह अब पूरी तरह से ठीक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




