10 शिक्षकों का तबादला, जूलॉजी एचओडी को कार्यकाल से पहले हटाया

Updated at : 02 Mar 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
10 शिक्षकों का तबादला, जूलॉजी एचओडी को कार्यकाल से पहले हटाया

गणित, संस्कृत, केमिस्ट्री, दर्शनशास्त्र, जूलॉजी व भूगोल विषय के शिक्षक इधर से उधर विवि प्रशासन ने निकाली अधिसूचना चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष दूसरी बार शिक्षकों का तबादला किया है. पीजी विभाग, घाटशिला कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर, महिला कॉलेज चाईबासा, वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर, टाटा कॉलेज चाईबासा व एबीएम कॉलेज […]

विज्ञापन

गणित, संस्कृत, केमिस्ट्री, दर्शनशास्त्र, जूलॉजी व भूगोल विषय के शिक्षक इधर से उधर

विवि प्रशासन ने निकाली अधिसूचना
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष दूसरी बार शिक्षकों का तबादला किया है. पीजी विभाग, घाटशिला कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर, महिला कॉलेज चाईबासा, वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर, टाटा कॉलेज चाईबासा व एबीएम कॉलेज जमशेदपुर के 10 शिक्षकों को इधर से उधर किया गया है.
पीजी विभाग के जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ रवींद्र सिंह को दो साल के कार्यकाल से दो माह पहले तबादला कर दिया गया. दरअसल पीजी विभाग के विभागाध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का होता है. इसके पूर्व तबादला करने का मतलब है कि विवि प्रशासन उनके कार्य से संतुष्ट नहीं था.
हालांकि इस संबंध में डॉ रवींद्र सिंह ने अबतक सवाल नहीं उठाया है. पीजी विभाग से तीन शिक्षकों को अन्य कॉलेज में भेजा गया है.
शिक्षकों को अविलंब योगदान करने का निर्देश : तबादला हुए शिक्षकों को अविलंब संबंधित कॉलेज व पीजी विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. पीजी विभागाध्यक्ष व कॉलेज प्रभारी प्रिंसपलों को तबादला हुए शिक्षकों को विरमित करने का निर्देश दिया है. जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ रविंद्र सिंह को विवि प्रशासन की ओर से विरमित किया है. वे अपना योगदान टाटा कॉलेज में कर सकते हैं.
कौन शिक्षक कहां गये
नाम कहां थे कहां गये
डॉ टीसी रमण (गणित) घाटशिला कॉलेज पीजी विभाग
डॉ बीएन प्रसाद (गणित) पीजी विभाग को-ऑपरेटिव कॉलेज
डॉ पीके गुप्ता (गणित) को-ऑपरेटिव कॉलेज घाटशिला कॉलेज
डॉ टी पांडेय (संस्कृत) महिला कॉलेज, चाईबासा पीजी विभाग
डॉ पीडी सिंह (संस्कृत) पीजी विभाग महिला कॉलेज चाईबासा
डॉ पीबी तिवारी (केमिस्ट्री) वर्कस कॉलेज पीजी विभाग
डॉ लक्ष्मण झा (दर्शनशास्त्र) ग्रेजुएट कॉलेज पीजी विभाग
डॉ रविंद्र सिंह (जूलॉजी) पीजी विभाग टाटा कॉलेज चाईबासा
डॉ एपीवी खालखो (जूलॉजी) टाटा कॉलेज महिला कॉलेज
डॉ पीके अाचार्या (भूगोल) एबीएम कॉलेज वर्कर्स कॉलेज
कुलपति के निर्देशानुसार 10 शिक्षकों का तबादला विवि प्रशासन ने किया है. विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसे लेकर शिक्षकों को इधर से उधर किया गया. अपने-अपने कॉलेज में शिक्षक योगदान करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola