कई स्कूलों में जबरन पोशाक दे रही एजेंसी
Updated at : 02 Mar 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

मझगांव. स्कूलों में पोशाक वितरण माफिया का आतंक मझगांव : मझगांव प्रखंड के स्कूलों में बच्चों के लिए पोशाक वितरण में एजेंट मनमानी कर रहे हैं. इसका विरोध करने पर प्रधान शिक्षक को तबादला की धमकी दे रहे हैं. बुधवार को प्राथामिक विद्यालय सापरूमगुटू में एहसानुल ट्रेडर्स के एजेंट मोहसीन ने 75 बच्चों का पोशाक […]
विज्ञापन
मझगांव. स्कूलों में पोशाक वितरण माफिया का आतंक
मझगांव : मझगांव प्रखंड के स्कूलों में बच्चों के लिए पोशाक वितरण में एजेंट मनमानी कर रहे हैं. इसका विरोध करने पर प्रधान शिक्षक को तबादला की धमकी दे रहे हैं. बुधवार को प्राथामिक विद्यालय सापरूमगुटू में एहसानुल ट्रेडर्स के एजेंट मोहसीन ने 75 बच्चों का पोशाक जबरन पहुंचा दिया.
प्रधान शिक्षक गोपीनाथ नायक ने कहा कि अब तक विद्यालय प्रबंधन समिति कि बैठक भी नहीं हुई है. इसके बावजूद एजेंट जबरन पोशाक रखकर चले गये. इसके पहले भी एजेंट ऐसा किया था. प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण पिंगुवा ने कहा कि पोशाक क्रय को लेकर बैठक नहीं हुई है. समिति के बिना अनुमति से पोशाक कैसे क्रय किया जा सकता है. बीते मंगलवार को मध्य विद्यालय लोवाहातु में ऐसा ही हुआ. इसी ट्रेडर्स के लोगों ने प्रधान शिक्षिका सह सचिव अनिता कुमारी को जांच करवाने नाम पर जबरन पोशाक दिया गया. शिक्षिका ने कहा कि अभी समिति के साथ बैठक नहीं हुई है.
बैठक के बाद क्रय किया जायेगा. इसपर वेंडर ने तबादला करवाने की धमकी दी. इसकी मौखिक सूचना बीइइओ को दी गयी है.
प्राथामिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सपन साहू ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना का निर्देश है कि पोशाक व अन्य वस्तु का क्रय विद्यालय प्रबंधन समिति से ही किया जाना है. इस प्रक्रिया में किसी बाहरी व्यक्ति, विभागीय पदाधिकारी, कर्मी की भागीदारी नहीं होनी चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




