नोवामुंडी कस्तूरबा व बड़ाजामदा राजकीय मवि गुड श्रेणी के स्कूल
Updated at : 02 Mar 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

हाइकोर्ट के आदेश पर टीम ने किया निरीक्षण नोवामुंडी प्रखंड के 92 विद्यालयों का किया था निरीक्षण नोवामुंडी : कस्तूरबा बालिका विद्यालय नोवामुंडी व राजकीय आदर्श मवि बड़ाजामदा को गुड श्रेणी का दर्जा मिला है. हाइकोर्ट के निर्देश पर गठित छह सदस्यीय टीम ने नोवामुंडी प्रखंड के 92 विद्यालयों का निरीक्षण के बाद दर्जा दिया. […]
विज्ञापन
हाइकोर्ट के आदेश पर टीम ने किया निरीक्षण
नोवामुंडी प्रखंड के 92 विद्यालयों का किया था निरीक्षण
नोवामुंडी : कस्तूरबा बालिका विद्यालय नोवामुंडी व राजकीय आदर्श मवि बड़ाजामदा को गुड श्रेणी का दर्जा मिला है. हाइकोर्ट के निर्देश पर गठित छह सदस्यीय टीम ने नोवामुंडी प्रखंड के 92 विद्यालयों का निरीक्षण के बाद दर्जा दिया. टीम ने सरकारी विद्यालयों में पेयजल, शौचालय व स्वच्छता की अधतन स्थिति का निरीक्षण किया था. टीम ने विद्यालयों की जांच कर तीन श्रेणी (गुड, एवरेज व पुअर) में बांटा है. निरीक्षण टीम का नेतृत्व रांची हाइकोर्ट से रिति रंजन व चाईबासा सिविल कोर्ट से आशीष कुमार कर रहे थे. जांच में बेतरकिया उमवि के शौचालय बंद मिले थे. वहीं उप्रावि सुकरीपाड़ा में पेयजल की समस्या (हैंड पंप खराब) थी. इसके अलावा उइसिया, जामपानी, परम बालजोड़ी, उमवि कादाजामदा, मवि पदापहाड़ को औसत मार्क मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




