ट्रेनों व प्लेटफॉर्मों पर बढ़ेगी यात्रियों की सुरक्षा-व्यवस्था
Updated at : 02 Mar 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

रेल मंडल. होली में हुड़दंगियाें पर नजर रखेगी दो स्पेशल स्कॉट टीम जीआरपी के एसपी ने किया सीकेपी रेल अंचल थाना का निरीक्षण चक्रधरपुर : होली को लेकर यात्री ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. होली के हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की दो स्पेशल स्कॉट टीमें बनायी गयी […]
विज्ञापन
रेल मंडल. होली में हुड़दंगियाें पर नजर रखेगी दो स्पेशल स्कॉट टीम
जीआरपी के एसपी ने किया सीकेपी रेल अंचल थाना का निरीक्षण
चक्रधरपुर : होली को लेकर यात्री ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. होली के हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की दो स्पेशल स्कॉट टीमें बनायी गयी हैं, जो यूनिफॉर्म व सिविल ड्रेस में सभी यात्री ट्रेनों में गश्ती करेगी. उक्त बातें जीआरपी के पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने चक्रधरपुर दौरे के क्रम में कही. मो अर्शी ने कहा कि रेलवे में अपराध नियंत्रण व घटनाअों पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ को जीआरपी से एवं जीआरपी को स्थानीय पुलिस से बेहतर तालमेल बना कर काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि होली पर ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर हुड़दंग नहीं हो, इसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है. वहीं होली से पहले पुराने वारंटियों की धर-पकड़ की जायेगी. बुधवार को टाटानगर से रेल एसपी मो अर्शी इस्पात एक्सप्रेस से चक्रधरपुर पहुंचे थे.
होली से पहले वारंटियों की होगी धर-पकड़
डीआरएम से मिले
दौरे के क्रम में रेल एसपी डीआरएम राजेंद्र प्रसाद एवं वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी से मिले और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. इसके उपरांत मो अर्शी ने जीआरपी के रेल अंचल थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान मो अर्शी ने जीआरपी थाना में अपराध से जुड़ी तमाम फाइलों का जांच की. साथ ही जीआरपी जवानों की कार्यशैली व ड्यूटी रोस्टरों को देखा. इस दौरान रेल अंचल थाना के जवानों में हड़कंप मचा रहा. मौके पर रेल डीएसपी राम अवधेश कुमार, एनएन पांडेय, एसएन झा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




