महेश हत्याकांड में दो हत्यारों को उम्रकैद
Updated at : 01 Mar 2017 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला बिहार से मजदूरी के लिए जमशेदपुर आया था महेश मानगो निवासी उसके ससुर के बयान पर मामला दर्ज हुआ था चाईबासा : बिहार के रोहतास जिलांतर्गत नोखा निवासी मजदूर महेश चौरसिया की हत्या मामले में मंगलवार को प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह […]
विज्ञापन
प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला
बिहार से मजदूरी के लिए जमशेदपुर आया था महेश
मानगो निवासी उसके ससुर के बयान पर मामला दर्ज हुआ था
चाईबासा : बिहार के रोहतास जिलांतर्गत नोखा निवासी मजदूर महेश चौरसिया की हत्या मामले में मंगलवार को प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने लुपुंगुटू बासासाई निवासी राधा देवगम और नरदो पुरती को आजीवन कैद की सजा सुनायी. इस संबंध में 9 अगस्त 2011 को मृतक महेश चौरसिया के ससुर शंकर चौरसिया (जमशेदपुर के मानगो शांतिनगर निवासी) ने मुफस्सिल थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था. इसमें कहा गया कि महेश के पांच बच्चे हैं.
उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसके कारण वह काम के लिए जमशेदपुर आया. जमशेदपुर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था. इसी बीच वह मानगो के तीन-चार लोगों के साथ मिलकर मजदूरी के लिए चाईबासा आया था. सभी संत जेवियर्स स्कूल लुपुंगुटु के भवन निर्माण में कार्यरत थे. आठ अगस्त 2011 की शाम महेश राशन खरीदने के लिए दुकान गया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. दूसरे दिन सुबह महेश के एक साथी गणेश मोदक ने फोन से बताया कि महेश चौरसिया की हत्या हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




