65 करोड़ रुपये शिक्षा परियोजना में होंगे खर्च

Updated at : 01 Mar 2017 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
65 करोड़ रुपये शिक्षा परियोजना में होंगे खर्च

शिक्षा के लिए 78 करोड़ का बजट प्रस्ताव 13 करोड़ कस्तूरबा विद्यालयों पर खर्च होंगे चाईबासा : वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए शिक्षा परियोजना व कस्तूरबा विद्यालयों के लिए 78 करोड़ रुपये का बजट का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. इसमें 65 करोड़ रुपये शिक्षा परियोजना और 13 करोड़ रुपये कस्तूरबा विद्यालयों पर खर्च […]

विज्ञापन

शिक्षा के लिए 78 करोड़ का बजट प्रस्ताव

13 करोड़ कस्तूरबा विद्यालयों पर खर्च होंगे
चाईबासा : वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए शिक्षा परियोजना व कस्तूरबा विद्यालयों के लिए 78 करोड़ रुपये का बजट का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. इसमें 65 करोड़ रुपये शिक्षा परियोजना और 13 करोड़ रुपये कस्तूरबा विद्यालयों पर खर्च होंगे. शिक्षा परियोजना पर खर्च होने वाले 65 करोड़ रुपये से शिक्षकों की ट्रेनिंग, दिव्यांग बच्चों को ट्राइ साइकिल व अन्य सुविधा, नवाचारी गतिविधि के तहत बाल मजदूर या उपेक्षित बच्चों को प्रशिक्षण देने, टेक्सट बुक, बच्चों को दो सेट पोशाक, ड्रॉप आउट बच्चों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग, पारा शिक्षकों का मानदेय, बाल समागम, शिक्षक समागम, स्कूल प्रबंधन समिति को प्रशिक्षण देने पर खर्च किया जायेगा. कस्तूरबा विद्यालय में 13 करोड़ रुपये से छात्राओं के भोजन, पोशाक, मेडिकल व शैक्षणिक भ्रमण पर खर्च होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola