राशन कार्ड सूची से 23 ग्रामीणों का नाम गायब

Updated at : 01 Mar 2017 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
राशन कार्ड सूची से 23 ग्रामीणों का नाम गायब

झींकपानी : टोंटो प्रखंड की पुरनापानी पंचायत अंतर्गत दुंडुचू गांव के 23 राशन कार्डधारियों का नाम सूची से हटाने की जानकारी ग्राम सभा या लाभुकों नहीं देने से लोग परेशान हैं. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नीमडीह पंचायत मुखिया सह आजसू प्रखंड अध्यक्ष जयराम हेस्सो को दी. लाभुकों ने बताया कि अक्तूबर 2015 से जनवरी 2016 […]

विज्ञापन

झींकपानी : टोंटो प्रखंड की पुरनापानी पंचायत अंतर्गत दुंडुचू गांव के 23 राशन कार्डधारियों का नाम सूची से हटाने की जानकारी ग्राम सभा या लाभुकों नहीं देने से लोग परेशान हैं. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नीमडीह पंचायत मुखिया सह आजसू प्रखंड अध्यक्ष जयराम हेस्सो को दी. लाभुकों ने बताया कि अक्तूबर 2015 से जनवरी 2016 तक राशन उठाव गोतोमपी राशन डीलर शिवदयाल सुंडी ने किया.

उसके बाद जामुना महिला समिति दुंडुचू के यहां से फरवरी 2016 से नवंबर 2016 तक राशन मिला. दिसंबर 2016 से लाभुकों को राशन नहीं मिल रहा है. जयराम हेस्सा ने बताया कि समस्या का समाधन के लिए राज्य के उच्च पदाधिकारियों को पत्राचार किया जायेगा. मौके पर चांदमनी सिरका, जगन्नाथ कुम्हार, तुलसी लोहार, विरंग सुंडी, शांति कुम्हार, सुतो सुंडी आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola