करमपदा : ट्रेन से हजारों की लकड़ी जब्त, तस्कर फरार

किरीबुरू : करमपदा स्थित शटल ट्रेन में रविवार की रात 11 बजे वन विभाग ने छापेमारी कर चंपा की आठ शिलपट (लकड़ियां) बरामद किया. हालांकि लकड़ी तस्कर फरार हो गये. छापेमारी गुप्ता सूचना के आधार पर किरीबुरू के फॉरेस्टर अशोक राम के नेतृत्व में हुई. सारंडा के करमपदा जंगल ओड़िशा सीमा से सटा है. आरोप […]
किरीबुरू : करमपदा स्थित शटल ट्रेन में रविवार की रात 11 बजे वन विभाग ने छापेमारी कर चंपा की आठ शिलपट (लकड़ियां) बरामद किया. हालांकि लकड़ी तस्कर फरार हो गये. छापेमारी गुप्ता सूचना के आधार पर किरीबुरू के फॉरेस्टर अशोक राम के नेतृत्व में हुई. सारंडा के करमपदा जंगल ओड़िशा सीमा से सटा है. आरोप है कि लकड़ी तस्करी में रेलवे के कुछ अधिकारी व कर्मचारी लिप्त हैं. लकड़ी माफिया लकड़ी तस्करी के लिये माल गाड़ी व शटल ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं. एक साल में वन विभाग ने लाखों की कीमती लकड़ियां जब्त करने के साथ कई तस्करों को जेल भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




