चक्रधरपुर : विंजय नदी में डूबने से छात्र की मौत

Updated at : 27 Feb 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
चक्रधरपुर : विंजय नदी में डूबने से छात्र की मौत

चक्रधरपुर : बंगलाटांड के विंजय नदी में रविवार को नहाने गया मोहम्मद इरशाद (12) डूब गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाल कर प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि कर्बला मुहल्ला निवासी मो सुलेमान (मसाला वाले) का पुत्र मो इरशाद […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : बंगलाटांड के विंजय नदी में रविवार को नहाने गया मोहम्मद इरशाद (12) डूब गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाल कर प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि कर्बला मुहल्ला निवासी मो सुलेमान (मसाला वाले) का पुत्र मो इरशाद विंजय नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया था. वह पहली बार नदी में नहाने गया था. नहाने के क्रम में ही वह डूब गया. वह तैरना नहीं जानता था. अचानक हुई मौत से इरशाद के परिजन सदमे में हैं. जिस वक्त इरशाद की मौत हुई,
चक्रधरपुर : विंजय नदी में डूबने…
उसके पिता मो सुलेमान मनोहरपुर हाट गये थे. उन्हें मोबाइल पर हादसे की खबर दी गयी. इसके बाद वह इस्पात एक्सप्रेस से लौट आये. मृतक इरशाद उर्दू टाउन मध्य विद्यालय के कक्षा सातवीं का छात्र था.
चार सा पहले बड़े भाई की हो चुकी है मौत : मालूम रहे कि इरशाद के बड़े भाई इरफान की मौत भी सड़क हादसे में चार साल पहले हो चुकी है. वह अपने पिता के साथ सोनुवा हाट करने पहली बार गया था. बाइक से वापसी के क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गया.
दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था इरशाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola