राउरकेला से फरार प्रेमी जोड़ा मनोहरपुर से बरामद
Updated at : 23 Feb 2017 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

युवती के पिता ने प्लांट साइट थाने में दर्ज कराया था मामला मोबाइल ट्रैकिंग से पकड़े गये घर से भाग कर दोनों ने कर ली शादी, मनोहरपुर में कर रहे थे गुजर-बसर मनोहरपुर : राउरकेला के प्लांट साइट थानांतर्गत गोपबंधुपाली से फरार प्रेमी जोड़े को बुधवार को राउरकेला पुुलिस ने मनोहरपुर पुलिस की सहयोग से […]
विज्ञापन
युवती के पिता ने प्लांट साइट थाने में दर्ज कराया था मामला
मोबाइल ट्रैकिंग से पकड़े गये
घर से भाग कर दोनों ने कर ली शादी, मनोहरपुर में कर रहे थे गुजर-बसर
मनोहरपुर : राउरकेला के प्लांट साइट थानांतर्गत गोपबंधुपाली से फरार प्रेमी जोड़े को बुधवार को राउरकेला पुुलिस ने मनोहरपुर पुलिस की सहयोग से लाइनपार स्थित एक भाड़े के घर से बरामद कर लिया. जानकारी के मुताबिक गोपबंधुपाली निवासी सूरज कुमार राम (21) का मुहल्ले की ही युवती से 2-3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 8 जनवरी को प्रेमी युगल ने घर से भागकर राउरकेला के वेदव्यास स्थित हनुमान वाटिका के मंदिर में विवाह कर लिया.
विवाह के बाद दोनों मनोहरपुर भाग आये. यहां लाइनपार में एक भाड़े के एक मकान में दोनों रहने लगे. इस दौरान सूरज एक दुकान में नौकरी करने लगा. इधर, युवती के लापता होने पर पिता ने प्लांट साइट थाने में सूरज के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया. इसके बाद खोजबीन करते हुए पुलिस ने उनका मोबाइल ट्रैक करना शुरू किया. इसके बाद दोनों को मनोहरपुर से पकड़ लिया गया. बुधवार को प्लांट साइट थाना के एएसआइ दुर्गाप्रसाद जेना, कांस्टेबल अनुज प्रधान व एक महिला कांस्टेबल मनोहरपुर पहुंच कर मनोहरपुर पुलिस के सहायता से दोनों को पकड़ राउरकेला ले गयी. राउरकेला पुलिस ने बताया कि युवती से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




