सोनम कपूर के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर इंटरनेट पर छाई, फैंस बरसा रहे प्यार

Updated at : 01 Apr 2026 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
Sonam Kapoor Second Baby

Sonam Kapoor Second Baby

Sonam Kapoor: सोनम कपूर के दूसरे बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मौसी रिया कपूर ने प्यारा पोस्ट शेयर कर उन्हें ‘सुपरह्यूमन मॉम’ बताया. फैंस और सेलेब्स लगातार बधाई दे रहे हैं, जिससे कपूर परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहुजा के घर हाल ही में दूसरे बेटे के जन्म के बाद खुशियों का माहौल है. इसी बीच अब उनके नन्हे बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही है और फैंस का दिल जीत रही है.

मौसी रिया कपूर ने दिखाई पहली झलक

सोनम की बहन रिया कपूर ने अपने भांजे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा. उन्होंने सोनम की तारीफ करते हुए उन्हें ‘सुपरह्यूमन मॉम’ बताया. रिया का यह प्यार भरा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाना शुरू कर दिया. अनिल कपूर ने भी इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की. इसके अलावा फराह खान, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने भी कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.

दूसरे बेटे के आने से खुशियां दोगुनी

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु कपूर आहुजा अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है. साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अगस्त 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था. नवंबर 2025 में सोनम ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी, जिसके बाद से फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे.

अब दूसरे बेटे की पहली झलक सामने आने के बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है और यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 13वें दिन ग्लोबल कलेक्शन पहुंचा 1500 करोड़ के करीब

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola