ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का पिल्लई हॉल में हुआ सीधा प्रसारण
Updated at : 17 Feb 2017 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : रांची के खेलगांव में आयोजित दो दिवसीय झारखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्रम का चाईबासा के पिल्लई हॉल सीधा प्रसारण हुआ. सीधा प्रसारण कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी सीपी कश्यप व अन्य अधिकारियों ने किया. खेलगांव में मुख्य समारोह की समाप्ति के बाद उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व अन्य ने झारखंड मोमेंटम पुस्तिका का […]
विज्ञापन
चाईबासा : रांची के खेलगांव में आयोजित दो दिवसीय झारखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्रम का चाईबासा के पिल्लई हॉल सीधा प्रसारण हुआ. सीधा प्रसारण कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी सीपी कश्यप व अन्य अधिकारियों ने किया. खेलगांव में मुख्य समारोह की समाप्ति के बाद उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व अन्य ने झारखंड मोमेंटम पुस्तिका का विमोचन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले में निवेश का अनुकूल माहौल है.
मौके पर एडीसी जयकिशोर प्रसाद, चक्रधरपुर एसडीसी दिव्यांशु झा, चाईबासा एसडीओ दीपू कुमार, डीआरडीए निदेशक अमीत कुमार, नप कार्यपालक कुमार नरेंद्र नारायण, ललित शर्मा, विकास मिश्रा, सुशीला पूर्ति, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, डीइओ प्रदीप चौबे उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




