मनोहरपुर के पांच अति कुपोषित बच्चे भर्ती
Updated at : 17 Feb 2017 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

बच्चों को भरती लेकर शुरू किया गया इलाज चाईबासा : मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती चुरगी, बिनुवा, बुलंदा व चिड़िया गांव के पांच अति कुपोषित बच्चों को चाईबासा के कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराया गयी. बुधवार को चिड़िया के अरमान भेंगरा (14 माह), बिनुवा के बागुन सुरीन (7 माह), चुरगी के संजय चांपिया (20 माह), […]
विज्ञापन
बच्चों को भरती लेकर शुरू किया गया इलाज
चाईबासा : मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती चुरगी, बिनुवा, बुलंदा व चिड़िया गांव के पांच अति कुपोषित बच्चों को चाईबासा के कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराया गयी. बुधवार को चिड़िया के अरमान भेंगरा (14 माह), बिनुवा के बागुन सुरीन (7 माह), चुरगी के संजय चांपिया (20 माह), मनीषा लागुरी (16 माह) व बुलंदा गांव के कोलंबस सुरीन (11 माह) को भरती कराया गया. इसके पूर्व 13 फरवरी को मनोहरपुर प्रखंड के छह अति कुपोषित बच्चों को एमटीसी में भर्ती कराया गया था.
एमटीसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जगन्नाथ हेंब्रम ने बताया कि छह फरवरी 2017 को कुपोषित बच्चों की खोज अभियान के तहत सारंडा के मनोहरपुर, चिड़िया, गंगदा आदि गांव में शिविर लगाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी था. इस दौरान प्रखंड से 52 बच्चों को अति कुपोषित पाया गया था. डॉक्टर ने बताया कि एमटीसी में जगह कम पड़ गयी है.
उन्होंने बताया कि एमटीसी में 20 बेड का है. अतिरिक्त बेड लगाकर 30 बच्चों को रखकर इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को भर्ती किये गये कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. उन्होंने बताया कि महिलाओं का पौष्टिक आहार की कमी से बच्चे कुपोषित हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




