पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

होल्डिंग टैक्स वृद्धि के विरोध में सीएम का पुतला फूंकने जा रहे थे चाईबासा : होल्डिंग टैक्स वृद्धि के विरोध में बुधवार को सीएम रघुवर दास का पुतला फूंकने निकले कांग्रेसियों को सदर थाना चौक के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुआल से बनाया गया सीएम का पुतला जब्त कर लिया. कांग्रेसियों को […]
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स वृद्धि के विरोध में सीएम का पुतला फूंकने जा रहे थे
चाईबासा : होल्डिंग टैक्स वृद्धि के विरोध में बुधवार को सीएम रघुवर दास का पुतला फूंकने निकले कांग्रेसियों को सदर थाना चौक के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुआल से बनाया गया सीएम का पुतला जब्त कर लिया. कांग्रेसियों को कई घंटे तक थाने में रखा गया. देर शाम निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा कि रघुवर सरकार तानाशाह हो गयी है. कांग्रेस का पुतला दहन कार्यक्रम पहले से घोषित था. इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित दी गयी थी. इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस अभिव्यक्ति के अधिकार का हनन किया है.
नगर अध्यक्ष सनित शर्मा ने कहा कि होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत के निर्देश पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया था. गिरफ्तार होने वालों में जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु , जिला सचिव त्रिशानु राय , नगर अध्यक्ष सुनित शर्मा, किसान खेत मजदूर संगठन अध्यक्ष छोटा पुरती, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सामड, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य मो सलीम, अर्श अली, संतोष खलको, फिरोज असरफ, धीरज सिंह, नकुल गोप, नसीम खान, प्रमोद कुमार गोप शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




