भाभी ने घुमाने के बहाने ननद को दिल्ली में बेचा, पांच साल बाद लौटी

आनंदपुर : प्रखंड के झारबेड़ा पंचायत अंतर्गत गली टोला से पांच वर्ष पूर्व बहला-फुसला कर दिल्ली में बेची गयी नाबालिग को आनंदपुर पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि गली टोला की कर्मी खलखो को उसकी भाभी बसंती […]
आनंदपुर : प्रखंड के झारबेड़ा पंचायत अंतर्गत गली टोला से पांच वर्ष पूर्व बहला-फुसला कर दिल्ली में बेची गयी नाबालिग को आनंदपुर पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि गली टोला की कर्मी खलखो को उसकी भाभी बसंती खलखो ने ही दलाल के माध्यम से दिल्ली ले जाकर किसी प्लेसमेंट एजेंसी को बेच दिया था. कर्मी के पिता एतवा खलखो ने अप्रैल 2015 में इस संबंध में आनंदपुर थाने में मामला दर्ज कराया था.
पुलिस को जांच के क्रम में कर्मी खलखो के दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 15 में होने की जानकारी मिली. इसके बाद आनंदपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली गयी, जहां रोहिणी काटजू मार्ग थाना के सहयोग से सेक्टर 15 स्थित रेखा गुलाटी के घर से कर्मी खलखो को बरामद कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




