आंगनबाड़ी व स्कूलों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर

Updated at : 19 Jan 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी व स्कूलों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर

सीकेपी:सामुदायिक आधारित संपूर्ण स्वच्छता प्रशिक्षण शुरू चक्रधरपुर : आसनतलिया पंचायत भवन में बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, टाटा ट्रस्ट व नॉलेज लिंक के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय सामुदायिक आधारित संपूर्ण स्वच्छता अभियान का आवासीय ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीएचइडी विभाग के एसडीओ अनुप हांसदा उपस्थित थे. प्रशिक्षण में […]

विज्ञापन

सीकेपी:सामुदायिक आधारित संपूर्ण स्वच्छता प्रशिक्षण शुरू

चक्रधरपुर : आसनतलिया पंचायत भवन में बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, टाटा ट्रस्ट व नॉलेज लिंक के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय सामुदायिक आधारित संपूर्ण स्वच्छता अभियान का आवासीय ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीएचइडी विभाग के एसडीओ अनुप हांसदा उपस्थित थे. प्रशिक्षण में उपस्थित जल सहिया, मुखिया व गांव के समाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए अजय दास ने बताया गया कि किस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की गति बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वर्ष 1986 में केंद्रीय ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम (सीआरएसपी) शुरू किया था.
सीआरएसपी को नया दृष्टिकोण अपनाते हुए वर्ष 1999 में नये सिरे से तैयार संपूर्ण स्वच्छता अभियान (टीएससी) नाम दिया गया. वर्तमान में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा एकमात्र ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम टीएससी है. जिसमें अधिक सब्सिडी के स्थान पर कम सब्सिडी, परिवारों की अधिक सहभागिता, मांग पर ध्‍यान देना तथा क्षमता संवर्धन को प्रोत्साहित करने हेतु शौचालय संबंधी अधिक विकल्प उपलब्ध कराने संबंधी दृष्टिकोण अपनाया गया.
इसमें सूचना, शिक्षा एवं संचार (आइइसी) तथा स्वच्छता सुविधाओं के लिए मांग सृजन के लिए सामाजिक विपणन, ग्रामीण स्वच्छता बाजारों (आरएसएस) एवं उत्पादन केंद्रों (पीसी) के मध्यम से सुपुर्दगी प्रणाली स्थापित करने और विद्यालय स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया है. प्रशिक्षण के दौरान फिल्ड में भी जाकर स्वच्छता की जानकारी दी जायेगी.
मौके पर पर जेई सुमीत कुमार बाखला, जेई अनील लिंडा, जेई संजय कुमार, अविनाश गुप्ता, सौरभ कुमार, राजेंद्र गोप आदि मौजूद थे. प्रशिक्षण में मुखिया, जल सहिया, ग्रामीण क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola