तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, तीन गिरफ्तार
Updated at : 04 Nov 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

मेदासाई : घरों में चल रहा अवैध शराब बनाने का धंधा मनोहरपुर : शराबबंदी अभियान के तहत मनोहरपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की तड़के सुबह मेदासाई गांव में छापेमारी कर संचालित अवैध शराब भट्ठी को तोड़ दिया गया. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार लोगों […]
विज्ञापन
मेदासाई : घरों में चल रहा अवैध शराब बनाने का धंधा
मनोहरपुर : शराबबंदी अभियान के तहत मनोहरपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की तड़के सुबह मेदासाई गांव में छापेमारी कर संचालित अवैध शराब भट्ठी को तोड़ दिया गया. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार लोगों में अरुण महतो, मनोज महतो व नरसिंह महतो शामिल हैं.
इस संबंध में थाना प्रभारी पतरस नाग ने बताया कि मेदासाई गांव में घरों में अवैध शराब बनाने की गुप्त सूचना मिली थी. इस पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार तड़के सुबह करीब तीन बजे सदलबल छापेमारी की गयी. सूचना अनुसार यहां तीन घरों में छापा मारा गया, जहां से भारी मात्रा में तैयार शराब समेत जावा,
शराब बनाने के बरतनों को बरामद किया गया. जावा आदि को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि बरतन व तैयार शराब की जब्त कर लिया गया. साथ ही इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. छापामारी में थाना प्रभारी के अलावा एसआई सुनील कुमार, महंती मुर्मू, साहिब राम किस्कू समेत अन्य जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




