आरोप गलत, नहीं की किसी के साथ छेड़खानी : सुनील
Updated at : 03 Nov 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर : महिला समूह ने माना सुनील पर छेड़छाड़ का आरोप गलत चक्रधरपुर : चैनपुर गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाये जाने पर आरोपी सुनील मोहंती ने कहा है कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़ नहीं की. बिना किसी कारण उनके साथ […]
विज्ञापन
चैनपुर : महिला समूह ने माना सुनील पर छेड़छाड़ का आरोप गलत
चक्रधरपुर : चैनपुर गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाये जाने पर आरोपी सुनील मोहंती ने कहा है कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़ नहीं की. बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट की गयी. इधर, चैनपुर गांव की नौ महिला समूहों की बैठक हुई, जिसमें सुनील को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली गयी. सुनील की बात सुनने के बाद महिला समूहों की ओर से मामले की जांच की गयी, जिसमें पाया गया कि सुनील पर लगाया गया आरोप गलत था.
सुनील ने बताया कि वे नशे में जरूर थे, लेकिन किसी महिला के साथ छेड़छाड़ नहीं की. विद्याधर कुंभकार व उसका साला दिलीप प्रधान आपसी विवाद में लड़ाई कर रहे थे, जिसको छुड़ाने गये थे. इस दौरान दिलीप प्रधान ने सुनील पर जीजा को शराब पिलाने का आरोप लगाया. इस बात को लेकर सुनील और दिलीप के बीच हाथापाई शुरू हो गयी.
इस दौरान आरोप लगाने वाली महिला सह रतन कुंभकार की पत्नी वहां आकर उलझ गयी और सुनील के साथ मारपीट करने लगी. सुनली ने कहा कि उन्होंने चक्रधरपुर थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. अब किसी भी हालत में समझौता नहीं होगा.
सरकार की योजनाअों को लोगों तक कार्यकर्ता पहुंचायें : षाड़ंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




