किरीबुरु में गुनिया वर्म की जांच शुरू, पानी का सैंपल ले गयी टीम

Updated at : 02 Nov 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
किरीबुरु में गुनिया वर्म की जांच शुरू, पानी का सैंपल ले गयी टीम

किरीबुरू : सारंडा के जंगल व आसपास के इलाके में गुनिया वर्म मिलने की सूचना पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को किरीबुरु पहुंची. स्वास्थ्य टीम ने मेघाहातुबुरु में वर्म मिलने वाले स्थानों का निरीक्षण किया. आसपास के लोगों से बातचीत कर जानना चाहा कि गुनिया वर्म कहां से आया. टीम ने मेघाहातुबुरु सेल […]

विज्ञापन

किरीबुरू : सारंडा के जंगल व आसपास के इलाके में गुनिया वर्म मिलने की सूचना पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को किरीबुरु पहुंची. स्वास्थ्य टीम ने मेघाहातुबुरु में वर्म मिलने वाले स्थानों का निरीक्षण किया. आसपास के लोगों से बातचीत कर जानना चाहा कि गुनिया वर्म कहां से आया. टीम ने मेघाहातुबुरु सेल कर्मचारी मनोरंजन साहु से मुलाकात कर उनकी बीमारी की जानकारी ली.

शरीर की स्थिति और शरीर में आये बदलाव व परेशानी की जानकारी ली. मनोरंजन साहू में मिली बीमारी का लक्षण जानने के बाद स्वास्थ्य टीम ने बताया कि यह लक्षण गुनिया वर्म का नहीं है. यह बीमारी क्या है, इसकी जांच टीम करेगी. जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को दी जायेगी. जांच के लिए टीम पानी का सैंपल अपने साथ ले गयी. किरीबुरु में गुनिया वर्म पाये जाने की सूचना प्रभात खबर ने 11 व 22 अगस्त 2016 को प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
इसके बाद जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी थी.
निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम में गुनिया वर्म पाये जाने की संदेह की पड़ताल के लिए सिविल सर्जन को आदेश दिया था. इस संबंध में टीम में अजमत अजीम, डॉ एस आलम, ए फारूक, जेम्स साम्युएल, पीएचडी विभाग के बी रहमान, एएनएम बेबी कुमारी, सहिया उषा किरण आदि लोग उपस्थित थे.
स्वास्थ्य टीम ने सेल कर्मचारी की बीमारी की ली जानकारी
कहा-मनोरंजन की बीमारी में गुनिया वर्म का लक्षण नहीं
उनकी बीमारी की जांच करेगी टीम, सीएस को सौंपेगी रिपोर्ट
आसपास के लोगों से स्वास्थ्य टीम ने की बातचीत
किरीबुरू में गुनिया वर्म के संदेह की खबर प्रभात खबर ने किया था प्रकाशित
प्रभात खबर की रिपोर्ट पर विधायक ने की थी सीएम से रोग की रोकथाम की मांग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola