''400 सिगरेट के बराबर धुआं महिलाओं के फेफड़े में जाता है''

Updated at : 02 Nov 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
''400 सिगरेट के बराबर धुआं महिलाओं के फेफड़े में जाता है''

उज्ज्वला योजना. 40 लाभुकों को मुफ्त में मिला गैस सिलिंडर महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए केंद्र ने शुरू की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जनहित में 52 योजनाएं चला रही है केंद्र की एनडीए सरकार 2019 तक पांच करोड़ लाभुकों को मुफ्त में मिलेगा गैस चूल्हा व सिलिंडर जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर अनुमंडल के नेशनल एचपी गैस […]

विज्ञापन

उज्ज्वला योजना. 40 लाभुकों को मुफ्त में मिला गैस सिलिंडर

महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए केंद्र ने शुरू की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
जनहित में 52 योजनाएं चला रही है केंद्र की एनडीए सरकार
2019 तक पांच करोड़ लाभुकों को मुफ्त में मिलेगा गैस चूल्हा व सिलिंडर
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर अनुमंडल के नेशनल एचपी गैस वितरक ने मंगलवार को कार्यक्रम कर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 40 महिलाओं को मुफ्त गैस सिलिंडर व चूल्हा वितरण किया. समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा शामिल हुए. श्री गिलुवा ने लाभुकों को मुफ्त सिलिंडर व चूल्हा सौंपा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में जनहित के लिए 52 योजनाएं चला रही है. इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना बेहद खास है.
लकड़ी पर तीन वक्त का भोजन पकाने के दौरान महिलाओं के फेफड़े में चार सौ सिगरेट के धुआं के बराबर धुआं पहुंचता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर 2019 तक 5 करोड़ महिलाओं को मुफ्त में गेस सिलिंडर व चूल्हा देने का लक्ष्य रखा है. इसके साथ हर लाभुक को 6-6 लाख रुपये का बीमा करायी जा रही है.
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक, अनुमंडल पदाधिकारी इश्तियाक अहमद, जिला परिषद अभिषेक सिंकू, शुरु नंदी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बंगाली प्रधान, भाजपा जिला वरिष्ठ नेता अरुण सारंगी, प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह, सासंद प्रतिनिधि विपिन पूर्ति, रंजीत नायक, चुमरु चातोम्बा, जीतू गुप्ता, सहिल आलम, भारत सिंह, तोहित आलम, सोमा कोड़ा, विष्णु गुप्ता, साहू पूर्ती, राईभूमिज, कपिल बेहरा, मुन्ना निषाद, ईश्वर चंद्र विद्या सागर, सरफराज नावज, राजेश गोप, दिनु गोप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
बड़ाजामदा में भी मिला गैस सिलिंडर: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गुवा में एलपीजी गैस कनेक्शन का वितरण किया गया. रेखा गैस एजेंसी में इसकी शुरुआत हुई. मौके पर नोवामुंडी भाग दो से जिप सदस्य लक्ष्मी सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन दे रही है. मौके पर जिप सदस्य शंभु हाजरा पासवान, मुखिया राजा तिर्की, अशोक दास, सूरज ठाकुर आदि उपस्थित थे.
उज्ज्वला योजना का आज शुभारंभ करेंगी गीता कोड़ा : नोवामुंडी : विधायक गीता कोड़ा बड़ाजामदा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मंगलवार को शुभारंभ करेंगी. मौके पर बीपीएल परिवारों को गैंस सिलिडंर व चूल्हा का वितरण किया जायेगा.
महिलाएं रहेंगी स्वस्थ, जंगलों की होगी रक्षा
उन्होंने कहा झारखंड वन संपदा से घिरा है. यहां महिलाएं खाना पकाने के लिए लकड़ी का उपयोग करती हैं. इसके कारण महिलाएं कैंसर का शिकार हो रही हैं. महिलाओं को स्वस्थ रखने व जगंलों को बचाने के लिए उक्त योजना शुरू की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola