महाष्टमी पर माता के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Updated at : 10 Oct 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा. दुर्गोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल चाईबासा : शहर में दुर्गोत्सव का उत्साह चरम पर है. रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडाल देवी मंत्रों व ढाक के नाद से गूंजते रहे. शहर के हर रास्ते पूजा पंडालों की ओर नजर आये. सड़कों से लेकर पूजा पंडालों तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. […]
विज्ञापन
चाईबासा. दुर्गोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल
चाईबासा : शहर में दुर्गोत्सव का उत्साह चरम पर है. रविवार को महाष्टमी पर पूजा पंडाल देवी मंत्रों व ढाक के नाद से गूंजते रहे. शहर के हर रास्ते पूजा पंडालों की ओर नजर आये. सड़कों से लेकर पूजा पंडालों तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. वहीं पूजा पंडालों में भी लोगों ने कतारबद्ध होकर मां शक्तिस्वरूपा के दर्शन कर मंगलकामना की. वहीं पूजा समिति की ओर से पूजा पंडाल में मां दुर्गा की दर्शन करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. पूजा पंडालों में प्रवेश और निकासी द्वार बनाये गये हैं. पंडाल में इमरजेंसी द्वार भी बनाये गया है. पूजा समिति की ओर से साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. पंडाल के आसपास की सफाई की जा रही है.
महाष्टमी पूजा व पुष्पांजलि. इससे पूर्व सुबह पंडालों विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की महाष्टमी पूजा हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की. पूजा-अर्चना के पश्चात पूजा कमेटियों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया.
प्रतिमा समेत साज-सज्जा व संस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य अाकर्षण. पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है ही, पूजा कमेटियों द्वारा निर्मित भव्य पंडाल, विद्युत सज्जा आदि भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं. वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे.
कई पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम. आदि दुर्गापूजा समिति अमला टोला, श्री-श्री सार्वजनिन दुर्गापूजा समिति रवींद्र भवन, सेनटोला दुर्गापूजा समिति की ओर से रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इन पंडालों में श्रद्धालुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम देर रात तक चला. अमला टोला पूजा पंडाल में कोलकाता के कलाकारों ने गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया. कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत पेश किये जाने पर भक्तगण झूमने लगे. सेनटोला में स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत-संगीत पेश कर भक्तों का मनमोह लिया. रवींद्र भवन में 10 अक्तूबर को संध्या 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रात 8 बजे से क्लासिक बैंड, कोलकाता द्वारा किया जायेगा.
सिंदूर खेला में उमड़ती हैं महिलाएं. दशमी को घट विसर्जन के बाद पूजा पंडालों में सिंदूर खेला का आयोजन किया जाता है. सिंदूर खेला अमला टोला, हरिबोल दुर्गापूजा पंडाल, बांधपाड़ा, रवींद्रभवन, सेनटोला आदि पूजा पंडालों में खासकर आयोजन किया जाता है. सबसे अधिक भीड़ अमला टोला पूजा पंडाल में होती है. बंगाली समुदाय की विवाहित महिलाएं लाल पाढ़ की साड़ी पहन कर सिंदूर खेलती हैं.
घट विसर्जन के बाद महिलाएं एक-दूसरी महिला को माथे पर सिंदूर लगाती है. लोगों का मानना है कि दशमी को मां दुर्गा अपनी ससुराल जाती है. ससुराल जाने के पूर्व मां दुर्गा माथे पर सिंदूर लगाती हैं. उसी की याद में महिलाएं सिंदूर खेलती हैं.
कुंवारी पूजा आज
नवरात्रि के नवमी को रवींद्र भवन पूजा पंडाल कुंवारी पूजा का आयोजन किया गया है. ये पूजा सिर्फ रवींद्र भवन पूजा पंडाल में किया जाता है. इस पूजा में एक 9 साल की कुंवारी लड़की को मां दुर्गा के रूप में सजाया जाता है और उसकी पूजा की जाती है. पूजा में बंगाली समुदाय की महिलाएं शामिल होती हैं. संस्थापक राजकुमार सिंह ने बताया कि कुंवारी पूजा रवींद्र भवन पूजा समिति के अलावा अन्य किसी भी पूजा समिति की ओर से कुंवारी पूजा नहीं किया जाता है.
महाष्टमी पर मुख्यमंत्री ने कई पूजा पंडालाें का किया भ्रमण, आम लोगों से मिले
2018 तक झारखंड बनेगा स्वच्छ राज्य : रघुवर
सड़क किनारे बैठ कर डोसा खाया
पंडाल भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने डोसा खाने की इच्छा जतायी. एग्रिकाे में डोसा का स्टॉल नहीं मिला ताे सिदगाेड़ा फूड प्लाजा के पास गये आैर सड़क किनारे बैठकर डोसा खाया. इस दौरान हर काेई उनसे आकर हाथ मिलाकर जा रहा था. कई लाेग ऐसे भी थे, जिन्हें खुद मुख्यमंत्री ने नाम लेकर बुलाया आैर मिले. इसके बाद वे वहां से टिनप्लेट इवनिंग क्लब, फिर सीतारामडेरा हरिजन बस्ती मैदान भालुबासा आैर फिर भुइयांडीह लकड़ी टाल पूजा पंडाल गये. जिसके बाद वे घर लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




