केयू व कॉलेजों में दिसंबर तक वर्चुअल क्लास रूम

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय व अंगीभूत कॉलेजों में पढ़नेवाले छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय या एक-दूसरे कॉलेज में शिक्षकों द्वारा दिये जा रहे लेक्चर का लाभ ले सकेंगे. इसके लिए विश्वविद्यालय एवं 15 अंगीभूत कॉलेजों में वर्चुअल क्लास रूम तैयार करने की योजना है. इसे मूर्त रूप देने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहल कर दी है. […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय व अंगीभूत कॉलेजों में पढ़नेवाले छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय या एक-दूसरे कॉलेज में शिक्षकों द्वारा दिये जा रहे लेक्चर का लाभ ले सकेंगे. इसके लिए विश्वविद्यालय एवं 15 अंगीभूत कॉलेजों में वर्चुअल क्लास रूम तैयार करने की योजना है. इसे मूर्त रूप देने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहल कर दी है. इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से पिछले दिनों निविदा आमंत्रित की गयी है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिसंबर माह तक कॉलेजों में वर्चुअल क्लास रूम तैयार कर लिये जायेंगे. इसमें करीब एक करोड़ रुपये लागत आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




