रोड किनारे हर पांच किमी पर बनेगा शौचालय : प्रधान सचिव
Updated at : 07 Oct 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में सड़क किनारे हर पांच किलोमीटर पर सामुदायिक शौचालय बनेंगे. शहर में जगह-जगह अस्थायी शौचालय बनाये जायेंगे. उक्त घोषणा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को चाईबासा के मांगीलाल रुंगटा स्कूल में स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान की. श्री सिंह ने कहा […]
विज्ञापन
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में सड़क किनारे हर पांच किलोमीटर पर सामुदायिक शौचालय बनेंगे. शहर में जगह-जगह अस्थायी शौचालय बनाये जायेंगे. उक्त घोषणा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को चाईबासा के मांगीलाल रुंगटा स्कूल में स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान की.
श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता को एक आंदोलन का रूप देना होगा. इसकी सफलता नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर पर है. सचिव ने बीडीओ की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. कहा कि बीडीओ गांव-गांव जाकर शौचालय के उपयोग की समीक्षा करें. लोगों को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें.
रोड किनारे हर पांच किमी पर…
मौके पर डीसी, डीडीसी, बीडीओ, सहिया व पीएचइडी कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे.
शौचालय संग सेल्फी लेनेवाले कर्मचारियों को भुगतान : सचिव ने कहा कि शौचालय संग सेल्फी लेनेवालों को राशि का भुगतान करें. पीडीएस दुकानदारों, नर्स सहिया, सेविका, मुखिया, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, चौकीदार को सेल्फी सम्मान के लिए प्रेरित करें. डकुवा व मानकी-मुंडा को शौचालय का निर्माण कराने का आह्वान किया.
चाईबासा शहर भर में जगह-जगह बनाये जायेंगे अस्थायी शौचालय
चाईबासा में आयोजित स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक में मंचासीन अतिथि.
खुले में शौच करनेवालों के घर पर चिपकायें लाल कागज : सचिव ने कहा कि खुले में शौच करनेवालों के घरों पर लाल कागज चिपकायें. सार्वजनिक रूप से उनकी निंदा करें. गंदगी करनेवालों को गांधीगीरी से रास्ते पर लायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




