दुष्कर्मी को 16 वर्ष की जेल

Updated at : 07 Oct 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्मी को 16 वर्ष की जेल

मंझारी के केसना गांव की है घटना चाईबासा : प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी लोबो बारिक को दोषी पाकर 16 साल कैद व 5 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. आरोपी मंझारी थानांतर्गत केसना गांव के ढीपासाई टोला निवासी है. 10 नवंबर 2013 को […]

विज्ञापन

मंझारी के केसना गांव की है घटना

चाईबासा : प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी लोबो बारिक को दोषी पाकर 16 साल कैद व 5 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. आरोपी मंझारी थानांतर्गत केसना गांव के ढीपासाई टोला निवासी है. 10 नवंबर 2013 को पीड़िता के बयान पर मंझारी थाना में मामला दर्ज हुआ था.
बताया गया कि पीड़िता गांव की दो युवतियों के साथ दोपहर में पत्ता तोड़ने जंगल गयी थी. उसी दौरान आरोपी लोबो बारिक आया है उसका हाथ पकड़ कर हरकत करने लगा. यह देख अन्य युवतियां जंगल से भाग गयी. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती सुनायी. माता-पिता ने घटना की जानकारी मुंडा को दी,
लेकिन मुंडा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद पीड़िता के माता-पिता दूसरे गांव सेरगड़िया के ग्रामीण मुंडा के पास गये. उक्त मुंडा के साथ पीड़िता थाना पहुंची. आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिल जाने से 16 साल की सजा सुनायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola