नाश्ता बनाते साड़ी में लगी आग, महिला की मौत

चक्रधरपुर :नाश्ता बनाने के दौरान एक महिला आग से झुलस गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक केरा पंचायत के केरा गांव निवासी संजय साहु की पत्नी बेबी साहु (33) गुरुवार सुबह करीब आठ बजे लकड़ी के चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी. इसी दौरान बेबी साहु की साड़ी में आग लग गयी, […]
चक्रधरपुर :नाश्ता बनाने के दौरान एक महिला आग से झुलस गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक केरा पंचायत के केरा गांव निवासी संजय साहु की पत्नी बेबी साहु (33) गुरुवार सुबह करीब आठ बजे लकड़ी के चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी. इसी दौरान बेबी साहु की साड़ी में आग लग गयी, जो देखते ही देखते पूरे शरीर में फैल गयी. आनन-फानन में परिजन व ग्रामीण बेबी साहु को अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया. जमशेदपुर ले जाने क्रम में रास्ते में ही बेबी साहु की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




