मानवशास्त्र विभाग में मिड टर्म सेमिनार

Updated at : 06 Oct 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
मानवशास्त्र विभाग में मिड टर्म सेमिनार

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के मानव शास्त्र विभाग में मिड टर्म सेमिनार का आयोजन किया गया. दो दिनी सेमिनार बुधवार को संपन्न हुआ. शोधार्थी मनोज सिंह मुंडा व सुमंत टोपनो ने अपने शोध पत्र की प्रस्तुति दी. विभागाध्यक्ष डॉ एके मिश्रा की अध्यक्षता में सेमिनार का आयोजन हुआ. मौके पर सोशल साइंस डीन डॉ आशा […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के मानव शास्त्र विभाग में मिड टर्म सेमिनार का आयोजन किया गया. दो दिनी सेमिनार बुधवार को संपन्न हुआ. शोधार्थी मनोज सिंह मुंडा व सुमंत टोपनो ने अपने शोध पत्र की प्रस्तुति दी. विभागाध्यक्ष डॉ एके मिश्रा की अध्यक्षता में सेमिनार का आयोजन हुआ. मौके पर सोशल साइंस डीन डॉ आशा मिश्रा, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ जेपी मिश्रा, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती, प्रो कारू माझी, डॉ एसपी मंडल, डॉ जीएन साहू के अलावा विभिन्न विभाग के एचओडी व डीआरसी मेंबर उपस्थित थे.

दुर्गापूजा छुट्टी के बाद जारी होगी अधिसूचना
विवि प्रशासन ने टाटा कॉलज चाईबासा, को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर सहित विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में दो शिफ्ट में पढ़ाई का निर्णय लिया है. कुलसचिव डॉ एससी दास के मुताबिक दुर्गापूजा छुट्टी के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जायेगी. पीजी विभाग के पॉलिटिकल साइंस, हिंदी, इतिहास समेत उन विभाग में दो शिफ्ट में पढ़ाई होगी, जहां क्षमता से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है.
अक्तूबर में गेस्ट शिक्षकों की होगी बहाली
अक्तूबर के अंत तक गेस्ट शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. शिक्षक दीपावली छुट्टी बाद कॉलेज व पीजी विभाग में पढ़ा सकते हैं. इसबार कॉलेज व विभाग में पीएचडी उत्तीर्ण व नेट पास शिक्षक विद्यार्थी को पढ़ायेंगे. प्रत्येक दिन गेस्ट शिक्षकों को कक्षा दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola