हैंडपंप में दौड़ा करंट, बाल-बाल बचे छात्र

Updated at : 23 Sep 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
हैंडपंप में दौड़ा करंट, बाल-बाल बचे छात्र

बुधवार को हुई थी हैंडपंप की मरम्मत नलकूप में पर समरसेवल पंप लगाकर छात्राओं को पानी मुहैया कराया जाता है पंप का तार कट गया था मनोहरपुर : मनोहरपुर के संत नरसिंह बालिका स्कूल परिसर में स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास के हैंडपंप में करंट दौड़ने से स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये. घटना गुरुवार सुबह करीब […]

विज्ञापन

बुधवार को हुई थी हैंडपंप की मरम्मत

नलकूप में पर समरसेवल पंप लगाकर छात्राओं को पानी मुहैया कराया जाता है
पंप का तार कट गया था
मनोहरपुर : मनोहरपुर के संत नरसिंह बालिका स्कूल परिसर में स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास के हैंडपंप में करंट दौड़ने से स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये. घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है. स्कूल अवधि में संत नरसिंह बालिका मध्य विद्यालय के छात्र जब छात्रावास के समीप नलकूप पर पानी पीने पहुंचे, तभी अचानक करंट मारने लगा. मालूम हो कि उक्त नलकूप में पर समरसेवल पंप लगाकर छात्राओं को पानी मुहैया कराया जाता है. हॉस्टल की वार्डन एडिथ कुल्लू के मुताबिक बुधवार को नलकूप की मरम्मत करायी गयी थी. हैंडपंप से बच्चे पीने का पानी का काम लेते हैं,
जबकि छात्रावास के लिए की आपूर्ति मोटर से की जाती है. करंट लगने के बाद वार्डन ने आनन-फानन में मिस्त्री सह सामाजिक कार्यकर्ता संतोष गुप्ता को बुलाकर नलकूप को दुरुस्त कराया. मिस्त्री के मुताबिक पंप का वायर कटने से नलकूप में करंट आ रहा था. पानी व अर्थिंग मिलने के कारण करंट की क्षमता ज्यादा थी, जिससे बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola