दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन, ‘तारक मेहता’ में निभाया था यादगार किरदार

Updated:
विज्ञापन
Disha Vakani With Father Bhim Vakani

Disha Vakani With Father Bhim Vakani

Disha Vakani Father Passes Away: दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन 84 वर्ष की उम्र में हो गया. वह एक मशहूर थिएटर आर्टिस्ट थे और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मावजी भाई के किरदार में नजर आए थे. उनके जाने से परिवार और फैंस में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Disha Vakani Father Passes Away: टीवी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने से परिवार में शोक की लहर है. भीम वकानी थिएटर जगत के जाने-माने कलाकार रहे और उन्होंने फिल्मों व टीवी में भी अपनी पहचान बनाई.

‘तारक मेहता’ में निभाया खास रोल

बहुत कम लोग जानते हैं कि भीम वकानी लोकप्रिय टीवी शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में भी नजर आ चुके हैं. इस शो में दिशा वकानी ने ‘दयाबेन’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी.

शो के एक एपिसोड में भीम वकानी ‘मावजी भाई’ के किरदार में दिखाई दिए थे, जो चंपकलाल के दोस्त होते हैं. कहानी में मावजी अपने बेटे की शादी के लिए निमंत्रण देते हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण जेठालाल वहां नहीं जा पाते. इसके बाद एक मजेदार घटनाक्रम देखने को मिलता है, जब गिफ्ट की जगह गलती से बड़ी रकम पहुंच जाती है. इस एपिसोड को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

फिल्मों में भी दिखा हुनर

थिएटर के साथ-साथ भीम वकानी ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया. वह Lagaan में काजी साहब के रोल में नजर आए थे. इसके अलावा Swades और Lajja जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया.

दिशा वकानी के लिए कठिन समय

दिशा वकानी अपने पिता के बेहद करीब थीं और उनके साथ खास बॉन्ड शेयर करती थीं। ऐसे में पिता के निधन से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गौरतलब है कि दिशा वकानी पिछले कुछ समय से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से दूर हैं, लेकिन आज भी दर्शक उन्हें दयाबेन के किरदार में याद करते हैं. भीम वकानी का जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. उनके काम और यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे.

यह भी पढ़ें: 40 के बाद मां बनीं टीवी की ये हीरोइनें, एक तो बनने वाली हैं जुड़वा बच्चों की मां

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola