'मुझे देश के भविष्य की चिंता है, मैं एंटी-नेशनल नहीं हूं', सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, समय रैना ने भी उठाई आवाज
सोनाक्षी सिन्हा, समय रैना और सोनम वांगचुक, फोटो- इंस्टाग्राम
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, जिससे उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही है. अब सोनाक्षी सिन्हा और फातिमा सना शेख जैसे बॉलीवुड सितारे उनके समर्थन में सामने आए हैं और सरकार से जल्द बातचीत शुरू करने की अपील कर रहे हैं.
Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उनकी सेहत को लेकर लगातार चिंता बढ़ रही है. अब उनके सपोर्ट में बॉलीवुड के कई सितारे सामने आ रहे हैं. सोनाक्षी सिन्हा, फातिमा सना शेख और समय रैना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सरकार से जल्द बातचीत शुरू करने की अपील की है.
सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- 'अब चुप नहीं बैठ सकती'
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अब देखा नहीं जा रहा... दिल नहीं मान रहा. वांगचुक सर, हम आपको खो नहीं सकते." एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा, "हम सभी सोनम वांगचुक को जानते हैं. हम जानते हैं कि उन्होंने हमारे देश के लिए क्या-क्या किया है, उनकी उपलब्धियां क्या हैं और उन्हें कितने सम्मान मिले हैं. आज उन्हें 18 दिन हो चुके हैं, उन्होंने कुछ भी नहीं खाया है. आखिर वह ऐसा क्यों कर रहे हैं? वह देश के बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका भविष्य खतरे में है. वह उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है. वह उस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, जो वैसे काम नहीं कर रही जैसी उसे करनी चाहिए. मुझसे अब चुप नहीं रहा गया. अब जो होगा, सो होगा, लेकिन मैं चुप नहीं बैठ सकती."
View on Instagram
सोनाक्षी ने कहा- मुझे अपने देश के भविष्य की चिंता है
सोनाक्षी आगे वीडियो में कहती है, "मैं इसलिए बोल रही हूं क्योंकि मुझे अपने देश के भविष्य की चिंता है. इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि मैं देश के खिलाफ हूं. वांगचुक सर, आप हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. आपने इस देश के लिए जो किया है, उसके लिए आपका जितना धन्यवाद किया जाए, कम है. मैं आपसे यह नहीं कहूंगी कि आप अपना अनशन तोड़ दें. लेकिन मैं सिर्फ इतना पूछना चाहती हूं कि आखिर कब तक? क्या तब सब जागेंगे, जब इस इंसान की जान चली जाएगी? अगर ऐसा हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?"
समय रैना ने जताई चिंता
कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, "मैं बस यही उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि वह सुरक्षित रहें और यह पूरा मामला जल्द बातचीत के जरिए खत्म हो."

फातिमा सना शेख ने कहा- 'अब और इंतजार नहीं कर सकते'
फातिमा सना शेख ने भी सोनम वांगचुक के समर्थन में लंबा नोट लिखा. फातिमा ने लिखा, "19 दिन हो चुके हैं. अब बहुत देर होने का इंतजार नहीं किया जा सकता. जिसने इस देश को इतना कुछ दिया, उसे अपनी बात सुनाने के लिए अपनी सेहत दांव पर नहीं लगानी चाहिए. राजनीति अपनी जगह है, लेकिन छात्रों का भविष्य बचाना सबसे जरूरी है. मैं चाहती हूं कि इस मामले का अंत बातचीत से हो, न कि हम सोनम वांगचुक को खो दें. देश का भविष्य आज के युवाओं के हाथ में है और उनका साथ देना हम सभी की जिम्मेदारी है."
View on Instagram
लगातार बढ़ रहा है सपोर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर लगातार कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आमिर खान, इमरान खान, अदिति राव हैदरी, आयुष शर्मा और विवेक ओबेरॉय भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जता चुके हैं.
ये भी पढ़ें: 'हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंतित हैं', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर आमिर खान का रिएक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए