RR vs MI: यशस्वी की फिफ्टी, मुंबई को मिला 151 रन का टारगेट

जशस्वी जायसवाल की फिफ्टी, Pic- PTI
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हो रहे मुकाबले में MI ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 151 रन का लक्ष्य दिया. वहीं यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77 रन की पारी खेली.
Highlights
RR vs MI: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. खराब मौसम के कारण मैच शुरू होने में काफी देरी हुई. इसके चलते अंपायरों ने इस खेल को छोटा कर दिया है. अब यह मुकाबला सिर्फ 11 ओवर का खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए जशस्वी जायसवाल की फिफ्टी के चलते 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए.
RR vs MI: मुंबई को मिला 151 रन का लक्ष्य
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ. राजस्थान रॉयल्स के ओपनर्स ने पहली गेंद से ही मुंबई के गेंदबाजों की क्लास लगानी शुरू कर दी. इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 32 गेंद का सामना किया. जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने भी 14 गेंद में एक चौके और 5 छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली. इसी के चलते 11 ओवर में RR की टीम ने 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए.
RR vs MI: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन:- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन:- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
RR vs MI: हार्दिक पंड्या का बयान
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करेगी. उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि पिच काफी देर तक कवर्स के नीचे ढकी हुई थी. जब भी मैच में बारिश होती है, तो बाद में बल्लेबाजी करना ज्यादा सुरक्षित रहता है. यह बात हमेशा उनके दिमाग में रहती है. टूर्नामेंट के बारे में हार्दिक ने कहा कि यह अभी सीजन की शुरुआत है और खिलाड़ियों से गलतियां होना आम बात है. कोई भी टीम पहले कुछ हफ्तों के खेल से आईपीएल नहीं जीत सकती है. आज टीम में मैं (हार्दिक) और ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है.
RR vs MI: रियान पराग की रणनीति
दूसरी टीम की तरफ से रियान पराग ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो वह भी गेंदबाजी करना ही पसंद करते. पहले ऐसा लग रहा था कि मैदान सूखा रहेगा, लेकिन बहुत अधिक पानी बरस गया. रियान अपनी टीम के पिछले खेल से काफी खुश नजर आए. उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने अब तक दो बिल्कुल अलग तरह के मुकाबले खेले हैं. उन दबाव वाले मैचों में लड़कों ने बहुत शानदार काम किया है. आज के मैच के लिए उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वही पुराने खिलाड़ी खेलेंगे.
RR vs MI: बदले हुए नियमों के साथ चुनौती
समय की कमी के कारण खेल के ओवर घट गए हैं. 11 ओवर के मैच में बल्लेबाजों को शुरू से ही तेज खेलना होगा. सिर्फ 3.2 ओवर का पावरप्ले होने से शुरुआती ओवरों का महत्व बढ़ गया है. मुंबई के गेंदबाज इस छोटे पावरप्ले में जल्दी विकेट निकालने का प्रयास करेंगे. वहीं विरोधी टीम के बल्लेबाज तेजी से रन बनाकर एक अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे. कवर्स के नीचे रहने के कारण पिच से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें-
GT vs DC: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले क्या फिट हुए शुभमन गिल? साई सुदर्शन ने दिया अपडेट
IPL 2026 के बीच हरभजन सिंह ने खाटू श्याम मंदिर में टेका माथा, दरबार में की इत्र सेवा
RR vs MI Weather Update: गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी, अगर नहीं हुआ मैच तो क्या होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




