एक प्लान में पूरे परिवार का रिचार्ज, Jio-Airtel के ये पोस्टपेड प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन

जियो एयरटेल पोस्टपेड प्लान
Jio और Airtel के फैमिली पोस्टपेड प्लान्स एक ही रिचार्ज में पूरे परिवार को कनेक्ट रखते हैं. इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS के साथ OTT और अन्य बेनेफिट्स मिलते हैं. जानिए दोनों कंपनियों के किफायती पोस्टपेड प्लान्स के बारे में.
घर में हर सदस्य का अलग मोबाइल नंबर और हर महीने अलग रिचार्ज, यही छोटी-छोटी चीजें मिलकर बड़ा खर्च बना देती हैं. कभी किसी को ज्यादा डेटा चाहिए, तो किसी को OTT वाला प्लान और देखते ही देखते हर महीने ₹1000 से ₹2000 सिर्फ रिचार्ज में खर्च हो जाते हैं. ऊपर से हर बार अलग-अलग नंबर का रिचार्ज याद रखना भी एक झंझट बन जाता है. ऐसे में जियो और एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान एक आसान और समझदारी भरा सॉल्यूशन हैं, जहां एक ही प्लान में पूरे परिवार का काम हो जाता है और खर्च के साथ टेंशन भी कम हो जाती है.
Jio का फैमिली पोस्टपेड प्लान
Jio का फैमिली पोस्टपेड प्लान ₹449 से शुरू होता है. इस प्लान में यूजर्स अपने साथ-साथ 3 फैमिली मेंबर्स के नंबर को एड कर सकते हैं, जिससे एक ही रिचार्ज में 4 नंबर एक्टिव रहेंगे. इस प्लान में 1 महीने की वैलिडिटी मिलेगी. बेनेफिट्स कि बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को-
- सभी नेटवर्क पर अनिमिटेड कॉलिंग
- हर दिन 100 फ्री SMS
- प्राइमरी यूजर को 75GB डेटा का फायदा
- एडिशनल मेंबर्स को 5GB डेटा का फायदा मिलेगा
- 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा
- 3 महीने के लिए Jio Hotstar,
- Jio TV,
- 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज,
- Gemini AI Pro का सब्सक्रिप्शन
Airtel का फैमिली पोस्टपेड प्लान
एयरटेल के पास कई सारे फैमिली पोस्टपेड प्लान्स हैं, जिसमें से एक 999 रुपये वाला है. यह प्लान एयरटेल का Infinity Family पोस्टपेड प्लान है, जिसमें प्राइमरी यूजर्स के साथ 2 एक्स्ट्रा मेंबर को एड किया जा सकता है. इस प्लान की खासियत यह है, कि इसमें कंपनी अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का फायदा दे रही है.
इसके अलावा, इस प्लान में-
- सभी नेटवर्क पर अनिमिटेड कॉलिंग
- हर दिन 100 फ्री SMS
- 1 साल के लिए JioHotstar फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन,
- 6 महीने के लिए फ्री Amazon Prime मेंबरशिप
- Apple Music, Apple TV+ सब्सक्रिप्शन,
- 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज,
- Adobe Express Premium,
- फ्री हेलो ट्यून्स,
- फ्री फ्रॉड डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट
- Airtel Xstream Play प्रीमियम जैसे बेनेफिट्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: एक बार रिचार्ज, पूरे साल टेंशन फ्री, Jio, Airtel और Vi के ये हैं बेस्ट प्लान्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




