रोरो लबालब, पताहातु का पुल डूबा

Updated at : 06 Sep 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
रोरो लबालब, पताहातु का पुल डूबा

चाईबासा . लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त पताहातु पुलिया डूबी. निचले इलाके के लोगों ने घरों से सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया घरों में दुबके रहे लोग, हाट व बाजार में पसरा रहा सन्नाटा चाईबासा : चाईबासा में तीन दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है़ सोमवार को […]

विज्ञापन

चाईबासा . लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पताहातु पुलिया डूबी.
निचले इलाके के लोगों ने घरों से सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
घरों में दुबके रहे लोग, हाट व बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
चाईबासा : चाईबासा में तीन दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है़ सोमवार को 18.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया. बारिश से क्षेत्र पानी-पानी हो गया है. शहर की जर्जर सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ बारिश के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे. वहीं अत्याधिक जरूरत वाले रेनकोट व छाता लेकर घरों से निकले. बारिश के कारण कोर्ट-कचहरी में लोगों की भीड़ कम रही़
वहीं, बाजार भी सन्नाटा पसरा रहा़ दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में दिनभर बैठे रहे. कुछ दुकानदारों ने शाम को जल्द दुकान बंद कर दी. मूसलाधर बारिश से रोरो नदी में जलस्तर बढ़ गया है़ पताहातु जानेवाला छोटा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है़ नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे रहनेवालों को अलर्ट किया गया है. लोग अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे है़ं जिला प्रशासन की ओर से निचले क्षेत्र में रहने वालों को अलर्ट कर दिया गया है़
किसानों के चेहरे खिले. लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये हैं. बारिश के अभाव में खेतों में पानी सूख गया था़ धान के पौधे पीले पड़ रहे थे. इस बारिश से खेतों में पानी भर गया है़ किसान रेंगो देवगम ने बताया कि वर्षा से खेती कार्य किया जाएगा़
आदिवासी कल्याण विभाग के छात्रावास का किचन धंसा
किचन में रखे सभी बरतन हुए बरबाद
घटना के समय कोई नहीं था किचन में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola