ऑफिस में बनना है स्मार्ट? IIT Delhi के इस कोर्स से बनाएं अपनी CV मजबूत 

Updated at : 08 Apr 2026 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
Best Online Course

IIT दिल्ली (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

Best Online Course: वर्कप्लेस में आगे बढ़ने और बेहतर प्रोफेशनल बनने की चाह रखने वालों के लिए IIT Delhi ने खास ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं. ये कोर्स फुल-टाइम काम करने वालों के लिए है.

विज्ञापन

Best Online Course IIT Delhi: इंडीयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Delhi) 2026 ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम टेक्नोलॉजी से जुड़े दो नए ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं. ये कोर्स खासतौर पर उन स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए हैं जो टेक फील्ड में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

AI Leadership Programme (Technology & AI Leadership)

यह एक एडवांस्ड कोर्स है, जिसमें AI के साथ-साथ लीडरशिप और बिजनेस स्ट्रेटजी सिखाई जाती है.

  • अवधि (Duration): लगभग 7 महीने
  • मोड: ऑनलाइन (वीकेंड क्लासेस, वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए उपयुक्त)
  • फीस: करीब 1.69 लाख + GST
  • एलिजिबिलिटी: ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं

इस कोर्स में AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी बेस्ड बिजनेस डिसीजन सिखाए जाते हैं, जिससे आप मैनेजमेंट और टेक दोनों में ग्रो कर सकते हैं.

Quantum Computing & Machine Learning Course

यह कोर्स भविष्य की टेक्नोलॉजी माने जाने वाले क्वांटम कंप्यूटिंग और AI का कॉम्बिनेशन है. इसमें Quantum Algorithms, Machine Learning और Qiskit जैसे टूल्स सिखाए जाते हैं, जो फ्यूचर जॉब्स के लिए बेहद अहम हैं.

  • अवधि: लगभग 6 महीने
  • फीस: करीब 2.1 लाख (GST सहित)
  • मोड: ऑनलाइन + लाइव सेशंस + प्रोजेक्ट्स
  • एलिजिबिलिटी: इंजीनियरिंग, मैथ्स या टेक बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट/प्रोफेशनल

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

दोनों ही कोर्स के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट अलग-अलग है. AI Leadership Programme (Technology & AI Leadership) के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 जून 2026 है. वहीं, Quantum Computing & Machine Learning Course के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट जुलाई में है.

क्यों खास हैं ये कोर्स?

ये प्रोग्राम इसलिए खास हैं क्योंकि ये तेजी से बढ़ रहे दो फील्ड, क्वांटम और AI लीडरशिप, को ऐसे फॉर्मेट में पेश करते हैं, जो वर्किंग प्रोफेशनल्स और ग्रेजुएट्स के लिए आसानी से एक्सेस किए जा सकें. इस कोर्स में ऑनलाइन मोड में भी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर ज्यादा फोकस किया जाएगा. साथ ही, इन कोर्स की एलिजिबिलिटी भी काफी ब्रॉड है, यानी ये किसी एक खास स्ट्रीम तक सीमित नहीं हैं, जिससे ये ज्यादा स्टूडेंट्स और लर्नर्स के लिए आकर्षक बन जाते हैं.

अगर आप कम समय में हाई-इनकम और फ्यूचर-रेडी स्किल सीखना चाहते हैं, तो IIT Delhi के ये AI और Quantum कोर्स आपके लिए शानदार मौका हैं. खासकर वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए ये कोर्स करियर ग्रोथ का बड़ा रास्ता खोल सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस कॉलेज के आगे IIT भी फेल! 85 लाख का शानदार प्लेसमेंट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola