मुखिया व पंचायत स्वयंसेवकों को रघुवर दास करेंगे संबोधित

चाईबासा : 9 सितंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास चाईबासा में कोल्हान के सभी मुखिया अौर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे. इसके लिए उपायुक्त ने आइटीडीए के परियोजना पदाधिकारी परमेश्वर भगत को प्रभारी पदाधिकारी तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी विपिन कुमार सिंह अौर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर को सहायक पदाधिकारी नियुक्त किया है. […]
चाईबासा : 9 सितंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास चाईबासा में कोल्हान के सभी मुखिया अौर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे. इसके लिए उपायुक्त ने आइटीडीए के परियोजना पदाधिकारी परमेश्वर भगत को प्रभारी पदाधिकारी तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी विपिन कुमार सिंह अौर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर को सहायक पदाधिकारी नियुक्त किया है.
सभी मुखिया अौर स्वयंसेवकों को चाईबासा ले जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहनों की व्यवस्था की जायेगी अौर बीडीअो को इसका संपर्क पदाधिकारी बनाया गया है. हर प्रखंड से जाने वाले मुखिया अौर स्वयंसेवकों के साथ प्रखंड के एक-एक सुपरवाइजर भी जायेंगे. जिले में 230 मुखिया( 231 में से एक की मौत हो चुकी है) अौर 875 स्वयंसेवक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




