करंट से वृद्धा की मौत, बेटा-बहू भी झुलसे

Updated at : 05 Sep 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
करंट से वृद्धा की मौत, बेटा-बहू भी झुलसे

चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में शनिवार रात करंट लगने से 65 वर्षीय महिला नानिका की मौत हो गयी. मृतक को बचाने के दौरान उसका बेटा अर्जुन मुंडा व बहू चरिबे मुंडा भी घायल हो गये. जानकारी के अनुसार शनिवार रात 65 वर्ष वृद्धा अपने घर से शौच के लिए निकली. घर […]

विज्ञापन

चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में शनिवार रात करंट लगने से 65 वर्षीय महिला नानिका की मौत हो गयी. मृतक को बचाने के दौरान उसका बेटा अर्जुन मुंडा व बहू चरिबे मुंडा भी घायल हो गये. जानकारी के अनुसार शनिवार रात 65 वर्ष वृद्धा अपने घर से शौच के लिए निकली. घर के पास ही 440 वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार पहले से गिरा हुआ था.

इसके संपर्क में आने से वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गयी. ग्रामीणों ने वृद्धा को छटपटाता देख शोर मचाया. शोर सुन कर नानिका का बेटा अर्जुन मुंडा व बहू चरिबे मुंडा पहुंचे व मां को बचाने के क्रम में दोनों बिजली तार के चपेट में आ गये. इसे अर्जुन का पांव व चरिबे का हाथ जल गया. किसी तरह ग्रामीणों ने दोनों को बचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola