लाल कार्ड दिये जाने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Updated at : 01 Sep 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
लाल कार्ड दिये जाने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

प्रखंड मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण. बरहेट : प्रखंड की कुल आबादी 130287 एवं परिवारों की कुल लगभग संख्या 24 हजार में अब तक 22 हजार 92 परिवारों का राशन कार्ड बन चुका है. जो आर्थिक सामाजिक जनगणना के अनुसार कार्ड का कार्य पूर्ण हो गया है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शंभु प्रसाद गुप्ता के अनुसार एचपी कार्ड […]

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण.

बरहेट : प्रखंड की कुल आबादी 130287 एवं परिवारों की कुल लगभग संख्या 24 हजार में अब तक 22 हजार 92 परिवारों का राशन कार्ड बन चुका है. जो आर्थिक सामाजिक जनगणना के अनुसार कार्ड का कार्य पूर्ण हो गया है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शंभु प्रसाद गुप्ता के अनुसार एचपी कार्ड 16191 एवं एएवाइ कार्ड 5901 बन चुका है. जिसमें 74350 यूनिट है. जानकारी के अनुसार प्रखंड में आदिम जनजाति परिवारों की लगभग तीन हजार परिवार हैं.

जिसमें आधे से अधिक परिवारों को अंत्योदय कार्ड नहीं मिलकर लाल कार्ड मिला है. पहाड़िया परिवारों को लाल कार्ड मिलने पहाड़िया लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. प्रखंड कार्यालय परिसर से वितरण किये जा रहे लाल कार्डों से नाराज पहाड़िया परिवार अपना-अपना कार्ड वापस कर रहे हैं.

बताया जाता है कि पूर्व में लगभग 12 सौ पहाड़िया के बीच कार्ड वितरण किया गया था. जिसमें लाल व अंत्योदय कार्ड शामिल था. जबकि वर्तमान में केवल लाल कार्ड ही वितरण किया जा रहा है. बुधवार को भोगनाडीह पंचायत के मैसी पहाड़िन,छोटा पहाड़िया, चैती पहाड़िन, सूरजी पहाड़िन ने लाल कार्ड लेने से इनकार कर दिया.

डायन बता ग्रामीण की हत्या, शव के दो टुकड़े कर नदी में फेंक दिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola