मुंबई इंडियंस की हार पर नाराज हुए माहेला जयवर्धने, कहा- बुमराह सहित सभी गेंदबाज लय में नहीं थे

Updated at : 08 Apr 2026 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
Mahela Jayawardene

मुंबई इंडियंस के हेड कोच माहेला जयवर्धने

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians : गुवाहाटी में खेले गए बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स के सामने टिक नहीं पाई. 11 ओवर के मैच में मुंबई को 27 रन से हार मिली, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए टीम के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि हमारे गेंदबाज अपने लेंथ से चूक गए, जिसकी वजह से मैच हमारे हाथ से निकल गया.

विज्ञापन

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians : आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स से हार गई. हालांकि मैच पूरे 20 ओवर का ना होकर 11 ओवर का ही था, लेकिन मैच में राजस्थान के आगे मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा.

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने की तूफानी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के सामने उनकी टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई. साथ ही मुंबई के गेंदबाजों ने भी अपनी लाइन और लेंथ को बिगाड़ दिया, जिसकी वजह से राजस्थान को बहुत फायदा हुआ. जयवर्धने ने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज भी अपनी लेंथ से थोड़ा चूक गए.

मुंबई इंडियंस को मिली दूसरी हार

आईपीएल 2026 में यह मुंबई का तीसरा मैच था. तीन मैच में से दो में मुंबई को हार मिली है, हालाांकि मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर ही सत्र की शुरुआत की थी. राजस्थान ने मंगलवार के मैच में 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए थे, जबकि मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान के बाद भी 123 रन ही बना पाई. मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए जयवर्धने ने कहा कि हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जबकि राजस्थान की टीम ने बहुत अच्छा खेल दिखाया. उन्होंने कहा कि हमने अपनी रणनीति तय की थी लेकिन हम उस पर काम नहीं कर पाए.

ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्‌या की तबीयत पूछने होटल पहुंची गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, चेहरे पर थी चिंता

क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola