नक्सली संदेह में चाईबासा से बंदगांव िनवासी डेविड किया गया गिरफ्तार

चाईबासा : मुफस्सिल थाना पुलिस ने नक्सली संदेह में मतकमहातु से विशाल सामड उर्फ डेविड को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार की सुबह 11-12 बजे के बीच छापेमारी कर उसे पकड़ा. डेविड मुख्य रूप से बंदगांव का रहने वाला बताया जा रहा है. वह एक माह से कमारहातु में किराये के घर में रह […]
चाईबासा : मुफस्सिल थाना पुलिस ने नक्सली संदेह में मतकमहातु से विशाल सामड उर्फ डेविड को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार की सुबह 11-12 बजे के बीच छापेमारी कर उसे पकड़ा. डेविड मुख्य रूप से बंदगांव का रहने वाला बताया जा रहा है. वह एक माह से कमारहातु में किराये के घर में रह रहा था. उसकी गतिविधि संदिग्ध थी. खुफिया सूत्रों से पुलिस को डेविड के कमारहातु में होने की जानकारी मिली थी. डेविड की गिरफ्तारी फोन टेपिंग से संभव हुई.
पुलिस ने करीब एक साल से उसका फोन सर्विलांस पर ले रखा था. मंगलवार को वह अपने कमरे में था. इसी दौरान पुलिस पहुंची. पुलिस को देख वह भागने लगा, लेकिन नाकाबंदी के कारण वह पकड़ा गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




