31 कर्मियों को 7वें पीसी से हुआ भुगतान
Updated at : 01 Sep 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

रेल मंडल के सभागार में रेलकर्मियों को दी गयी विदाई सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को किया गया सेटेलमेंट पेमेंट. सभी रेलकर्मी ने अपनी दायित्व बेहतर तरीके से निभायी चक्रधरपुर : रेल मंडल के सभागार में बुधवार को सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप हेंब्रम […]
विज्ञापन
रेल मंडल के सभागार में रेलकर्मियों को दी गयी विदाई
सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को किया गया सेटेलमेंट पेमेंट.
सभी रेलकर्मी ने अपनी दायित्व बेहतर तरीके से निभायी
चक्रधरपुर : रेल मंडल के सभागार में बुधवार को सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक अनूप हेंब्रम थे. समारोह में श्री हेंब्रम ने कहा कि भारतीय रेल एक ऐसी संस्था है, जो सेवानिवृत्त के दिन ही सभी बकाया निबटारा का भुगतान कर देती है. रेलवे में पद के मुताबिक जिम्मेदारी तय होती है, सभी रेलकर्मी ने अपनी दायित्व बेहतर तरीके से निभायी है.
उन्होंने एक मुश्त मिलने वाले सेवानिवृत्त लाभ राशि का बेहतर उपयोग करने का अपील की. वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी डीएन दिग्गी ने कहा कि 7वें वेतन आयोग के आधार पर पहला सेटेलमेंट पेमेंट हुआ. आइपास के जरिये सभी तरह का भुगतान हो रहा है. ये हुए सेवानिवृत्त. 31 अगस्त को चक्रधरपुर रेल मंडल से 30 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हुए. सेवानिवृत्त सभी रेलकर्मियों को एडीआरएम हेंब्रम द्वारा लाभ,
प्रपत्र व दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त होने वालों में मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगन्नाथ बाखला, पुष्पलता षाड़ंगी, लोबो बारादो, उत्तम कुमार चटर्जी, पी भट्टाचार्य, जेजे चाचान, शंकर तांती, बेरनाड डॉस, एलबीजी राव, लक्ष्मी रानी दास, ताराकेश्वर महतो, के जॉन प्रभाकर, एन रामू, भानूवती, अवतार सिंह,
सुबोध चंद्र प्रधान, शोभा, साधना राय, भारती मुखर्जी, श्रीधर मुखी, छोटे लाल, जे राजहंस, सुब्रत राय, एमके डे, कुलगुरु महतो, शिव नारायण, सुदर्शन प्रधान, बी शंतामा, आशित वरण साहा व हंस नाथ यादव शामिल है. एक्सीडेंटल फ्री अवार्ड नहीं मिला. रेलवे के संरक्षा विभाग को फंड नहीं मिलने के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल में एक्सीडेंटल फ्री अवार्ड नहीं मिल रहा है. पिछले दो माह से दर्जनों रेलकर्मी एक्सीडेंटल फ्री अवार्ड पाने से वंचित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




