मुफ्फसिल थाना के खिलाफ आदिवासियों का पैदल मार्च

Updated at : 24 Aug 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
मुफ्फसिल थाना के खिलाफ आदिवासियों का पैदल मार्च

शिकायत करने गये आदिवासियों पर लाठी चार्ज करने का आरोप चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने मंगलवार को मुफ्फसिल पुलिस के खिलाफ पैदल मार्च निकाला. इसके बाद उपायुक्त को एक मांगपत्र सौंपा. इसके पूर्व सुबह आठ बजे से महासभा कार्यालय हरिगुटू में लोगों का जुटान हुआ. दोपहर 12 बजे कार्यालय से पुलिस के […]

विज्ञापन

शिकायत करने गये आदिवासियों पर लाठी चार्ज करने का आरोप

चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने मंगलवार को मुफ्फसिल पुलिस के खिलाफ पैदल मार्च निकाला. इसके बाद उपायुक्त को एक मांगपत्र सौंपा. इसके पूर्व सुबह आठ बजे से महासभा कार्यालय हरिगुटू में लोगों का जुटान हुआ. दोपहर 12 बजे कार्यालय से पुलिस के खिलाफ पैदल मार्च निकाला गया, जो मयूर होटल, संजीव नेत्रालय, डीसी/एसपी आवास, तांबो चौक, टाटा कॉलेज, गितिलपी चौक, रुंगटा गार्डेन, महुलसाई, एसपीजी स्कूल, पोस्ट ऑफिस चौक, गांधी मैदान, एसोसियन मैदान, बस स्टैंड, जेल रोड, रूंगटा ऑफिस, जयका होटल होते हुए दोपहर ढ़ाई बजे डीसी ऑफिस पहुंचे. यहां आदिवासी हो समाज के लोगों ने मुफ्फसिल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
महासभा के अध्यक्ष गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने बताया कि 19 अगस्त को दिव्यांग रघुराम पुरती व बीर सिंह बिरूली के साथ महासभा के पदाधिकारी किसी मामले को लेकर मुफ्फासिल थाना पहुंचे थे. यहां पुलिस ने उनके साथ अपराधी की तरह व्यवहार किया. उन पर लाठी चार्ज किया गया. आदिवासियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मौके पर बीरसिंह बिरूली, प्रधान बानसिंह, शेरसिंह बिरूवा, मंगल सिंह जामुदा, गलाय चातोम्बा उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola