नीम करोली बाबा पर फिल्म बनाने वाले मेकर्स को प्रेमानंद महाराज ने दी सलाह, ये गलती न करें

Updated:
विज्ञापन

नीम करोली बाबा और प्रेमानंद महाराज

Hanuman Ansh Movie: नीम करोली बाबा पर बन रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर प्रेमानंद महाराज ने मेकर्स को सख्त सलाह दी है. उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन को दिखाते समय कोई भी गलत या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया विजुअल उनकी छवि को खराब करता है. पढे़ं प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा है?

विज्ञापन

Hanuman Ansh Movie: आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा पर बन रही फिल्म हनुमान अंश को लेकर प्रेमानंद महाराज ने मेकर्स को जरूरी सलाह दी है. उन्होंने साफ कहा कि महापुरुषों के जीवन को दिखाते समय किसी भी तरह की गलत या भ्रामक चीजें नहीं जोड़ी जानी चाहिए. दरअसल, ‘हनुमान अंश’ नाम की इस बायोपिक को डॉ. विशाल चतुर्वेदी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे हिंदी के साथ ब्रज और बुंदेली भाषा में भी रिलीज किया जाएगा. हाल ही में फिल्म की प्रोड्यूसर वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से इस प्रोजेक्ट को लेकर राय ली.

विज्ञापन

महापुरुषों के जीवन को पर्दे पर उतारना आसान नहीं

इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि महापुरुषों के जीवन को पर्दे पर उतारना आसान नहीं होता. उन्होंने कहा कि ऐसे किरदारों में कोई भी सांसारिकता या गलत विजुअल नहीं जोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि इससे उनके चरित्र की गरिमा पर इफेक्ट पड़ता है. प्रेमानंद महाराज का मानना है कि ऐसे महान व्यक्तित्व को देखकर लोगों के भीतर भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की भावना आनी चाहिए.

बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना अपराध जैसा

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सिर्फ फिल्म को लोकप्रिय बनाने के लिए किसी भी तरह की गलत या बढ़ा चढ़ाकर जानकारी नहीं दिखानी चाहिए. अगर ऐसा किया जाता है, तो यह महापुरुषों के प्रति अपराध जैसा माना जाएगा. इसके अलावा उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो एक्टर नीम करोली बाबा का किरदार निभाए, उसे पहले साधना करनी चाहिए. कुछ समय संतों के साथ बिताना चाहिए, सादगी अपनानी चाहिए और अपने व्यवहार में पवित्रता लानी चाहिए, तभी वह इस किरदार को सच्चाई के साथ निभा पाएगा.

यह भी पढे़ं: अल्लू अर्जुन ने बर्थडे पर फैंस को दिया स्पेशल गिफ्ट, ‘राका’ का फर्स्ट लुक आउट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola