CSK को मिली राहत, इस धाकड़ खिलाड़ी की होगी वापसी, किया खुद खुलासा

डेवाल्ड ब्रेविस, Pic- Social Media/X
Dewald Brevis Injury Update: IPL 2026 के शुरुआती तीन मैचों में करारी हार का सामना करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. टीम के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस अपनी चोट से उबर चुके हैं. वह 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में वापसी करेंगे.
Highlights
Dewald Brevis Injury Update: आईपीएल के इतिहास में 5 बार खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए 19वें सीजन की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई का खाता अभी तक नहीं खुला है. टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं और उसे तीनों मुकाबलों में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है. इन शुरुआती तीन मैचों में महेंद्र सिंह धोनी और साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस टीम का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब टीम के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं.
11 अप्रैल को मैदान पर होगी वापसी
ट्रेनिंग के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस को साइड स्ट्रेन इंजरी हो गई थी. इसी चोट के कारण वह इस सीजन के शुरुआती तीन मैचों से बाहर रहे. हाल ही में चेन्नई शहर में एक कार्यक्रम हुआ था. इस इवेंट में ब्रेविस को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे के साथ देखा गया. इस दौरान फेंस ने उनसे कोई मेसेज देने को कहा. इसके जवाब में 22 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि आप सभी लोगो से 11 तारीख को मुलाकात होगी. हम जहां कहीं भी खेलेंगे, मैं हर मैच में मौजूद रहूंगा.
🚨 DEWALD BREVIS HIMSELF CONFIRMED THAT HE WILL PLAY ON 11th APRIL 🚨 pic.twitter.com/B4HxSe8Cwh
— The Brevis (@Ben10Brevis) April 8, 2026
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है अगला मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मैच 11 अप्रैल को खेलना है. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी इस बात का इशारा किया था. फ्लेमिंग ने बताया था कि ब्रेविस अगले मैच से वापसी के लिए लगभग तैयार हैं और उनकी रिकवरी पर हमारी पूरी नजर है. दिल्ली के खिलाफ इस अहम मैच में ब्रेविस के खेलने से चेन्नई सुपर किंग्स का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत हो जाएगा.
2.20 करोड़ रुपये में किए गए थे रिटेन
डेवाल्ड ब्रेविस पिछले सीजन में इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में चेन्नई टीम से जुड़े थे. उन्होंने मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए 6 मैचों में 37.50 की औसत और 180 के शानदार स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से दो फिफ्टी भी निकली थी. उनके इसी प्रदर्शन को देखकर फ्रेंचाइजी ने उन्हें मौजूदा सीजन के लिए 2.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया. 135 मैचों के टी20 करियर में ब्रेविस ने 154 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 3240 रन बनाए हैं. शुरुआती तीन मैचों में उनकी कमी साफ दिखाई दी है.
महंगे खिलाड़ी और ओपनर साबित हुए फेल
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार गई है. लगातार तीन हार के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर है. टीम के सभी बल्लेबाजों ने अब तक काफी निराश किया है. ओपनिंग करने आ रहे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन बुरी तरह फेल रहे हैं. इसके अलावा ऑक्शन में 14 करोड़ से ज्यादा की भारी रकम हासिल करने वाले कार्तिक शर्मा भी भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं. अब सभी की उम्मीदे डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी पर टिकी हैं.
ये भी पढ़ें-
KKR के लिए खुशखबरी, अगले मैच में गेंदबाजी करेगा 25 करोड़ का खिलाड़ी
DC vs GT: दिल्ली और गुजरात में कौन है बॉस? देखें हेड टू हेड आंकड़े
CSK के लिए बुरी खबर, धोनी की वापसी के लिए करना होगा इंतजार, जानें कब लौटेंगे माही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




