DC vs GT: दिल्ली और गुजरात में कौन है बॉस? देखें हेड टू हेड आंकड़े

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के हेड टू हेड रिकार्ड्स, Pic- PTI
DC vs GT: आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. दिल्ली अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि गुजरात को पहली जीत की तलाश है. आज के मैच से पहले जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकार्ड्स और आंकड़े.
Highlights
DC vs GT: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार, 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. इस सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है. वहीं गुजरात अपनी पहली जीत की राह देख रही है. दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए गुजरात के खिलाफ रिकार्ड बराबर करना चाहेगी.
DC vs GT हेड टू हेड आंकड़े
| रिकार्ड्स | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | गुजरात टाइटंस (GT) |
| कुल मैच खेले गए | 7 | 7 |
| कितने मैच जीते | 3 | 4 |
| बेनतीजा मैच | 0 | 0 |
| सबसे बड़ा स्कोर | 224 | 220 |
| सबसे छोटा स्कोर | 157 | 89 |
हेड टू हेड रिकार्ड में गुजरात आगे
गुजरात टाइटंस की टीम साल 2022 में इस लीग का हिस्सा बनी थी. तब से लेकर अब तक दिल्ली और गुजरात के बीच कुल 7 बार आमना-सामना हुआ है. इन मुकाबलों में गुजरात की टीम आगे रही है. गुजरात ने 4 बार बाजी मारी है. दूसरी तरफ दिल्ली ने 3 बार सफलता हासिल की है. बुधवार को होने वाले इस खेल में दिल्ली के पास हिसाब बराबर करने का शानदार मौका है.
साल दर साल ऐसा रहा है नतीजा
साल 2022 के इकलौते मैच में गुजरात ने 14 रन से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2023 में दोनों के बीच दो बार टक्कर हुई. इसमें से एक मैच गुजरात ने 6 विकेट से तो दूसरा दिल्ली ने 5 विकेट से अपने नाम किया. साल 2024 में दिल्ली का पलड़ा भारी रहा और उसने दोनों मैच जीते. ये जीत 6 विकेट और 4 विकेट से आई थी. लेकिन 2025 में गुजरात ने दमदार वापसी की और दोनों मैच अपने खाते में डाले. गुजरात ने ये मैच 7 विकेट और 10 विकेट के अंतर से जीते थे.
हाई स्कोर और लो स्कोर के रिकार्ड
दोनों टीमों के बीच बल्लेबाजों ने कई बार बेहतरीन खेल दिखाया है. दिल्ली कैपिटल्स का गुजरात के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा स्कोर 224 रन है. इसके जवाब में गुजरात का दिल्ली के खिलाफ सबसे अधिक स्कोर 220 रन रहा है. अगर सबसे कम स्कोर की बात करें तो दिल्ली एक बार 157 रन ही बना सकी थी. इसके उलट गुजरात की टीम एक बार दिल्ली के सामने महज 89 रन पर आउट हो गई थी.
IPL 2026 में दोनों टीमों का हाल
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत एकदम सटीक की है. टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं. दिल्ली ने पहला मैच लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था. उसके बाद दूसरे मैच में अपने घर पर मुंबई इंडियंस को भी 6 विकेट से मात दी. इन दो जीत के साथ टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस को अपने शुरुआती दोनों खेल में हार का सामना करना पड़ा है. टीम फिलहाल नौवें स्थान पर है और पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
ये भी पढ़ें-
CSK के लिए बुरी खबर, धोनी की वापसी के लिए करना होगा इंतजार, जानें कब लौटेंगे माही
उसके शॉट्स देखकर मजा आ गया, वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के दीवाने हुए हार्दिक पंड्या
ये होते हैं संस्कार, अशीष नेहरा से मिले वैभव तो छुए पैर, वीडियों ने जीता दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




