ये होते हैं संस्कार, अशीष नेहरा से मिले वैभव तो छुए पैर, वीडियों ने जीता दिल

वैभव सूर्यवंशी ने छुए अशीष नेहरा के पैर, Pic- Screenshot/Instagram(RR)
Vaibhav Suryavanshi Touches Feet: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बैटिंग और अच्छे व्यवहार से सबका दिल जीत रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को शानदार छक्के जड़े. वहीं गुजरात के कोच आशीष नेहरा के पैर छूकर अपनी सादगी की बेहतरीन मिसाल पेश की है.
Highlights
Vaibhav Suryavanshi Touches Feet: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने खेल और व्यवहार से लगातार चर्चा में हैं. उनकी बैटिंग के साथ-साथ उनके संस्कार भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वैभव गुजरात टाइटंस (GT) के हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं. इतनी कम उम्र में आईपीएल जैसे बड़े मंच पर नाम कमाने के बाद भी वैभव की सादगी फैंस का दिल जीत रही है. वह अपने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट जगत में एक नया मुकाम बना रहे हैं.
नेहरा के पैर छूकर दिखाया सम्मान
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान की टीम ने यह वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वैभव गुजरात के हेड कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से मिलते हैं. वैभव ने बिना कोई देरी किए नेहरा के पैर छुए. इसके जवाब में आशीष नेहरा ने उन्हें उठाया और प्यार से गले लगा लिया. यह घटना दिखाती है कि 15 साल का यह युवा खिलाड़ी पूरी तरह से जमीन से जुड़ा हुआ है. उन्हें खेल के साथ-साथ अपने से बड़े दिग्गजों का सम्मान करना भी अच्छी तरह आता है.
जसप्रीत बुमराह को भी जड़े छक्के
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ अपने अच्छे स्वभाव से ही नहीं बल्कि अपनी तूफानी बैटिंग से भी कमाल कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने सिर्फ 14 गेंद का सामना किया और 39 रन ठोक दिए. अपनी इस छोटी लेकिन तेज पारी में वैभव ने 5 छक्के और 1 चौका लगाया. सबसे खास बात यह रही कि इसमें से 2 छक्के वैभव ने दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ मारे थे. उनकी इस निडर बैटिंग ने सबको हैरान कर दिया है.
तीन मैचों में छोड़ी अपनी गहरी छाप
राजस्थान ने आईपीएल 2026 सीजन में अब तक केवल तीन मैच खेले हैं और इन तीनों में ही जीत हासिल की है. इन तीनों मैचों में वैभव ने अपनी बैटिंग की गहरी छाप छोड़ी है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में वैभव ने सिर्फ 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था. उस मैच में उन्होंने कुल 17 गेंद खेलकर 52 रन बनाए थे. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी उन्होंने इसी आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 18 गेंद में 31 रन की तेज पारी खेली थी.
टीम इंडिया में मौका देने की उठी मांग
इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी अपनी टीम राजस्थान के लिए सबसे बड़े एक्स फैक्टर साबित हो रहे हैं. पावरप्ले में उनका निडर होकर खेलना टीम को अच्छी शुरुआत दे रहा है. मुंबई, चेन्नई और गुजरात जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ उनकी बैटिंग ने क्रिकेट के जानकारों को काफी प्रभावित किया है. उनके इसी लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए अब क्रिकेट फैंस वैभव को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल करने की मांग करने लगे हैं.
ये भी पढ़ें-
क्या बारिश बिगाड़ेगी DC vs GT का मैच? जानें पिच और मौसम की रिपोर्ट
यशस्वी जायसवाल ने कहा- बुमराह को जब सूर्यवंशी ने छक्का जड़ा, तो हमारा हौसला बढ़ गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




