यशस्वी जायसवाल ने कहा- बुमराह को जब सूर्यवंशी ने छक्का जड़ा, तो हमारा हौसला बढ़ गया

Updated at : 08 Apr 2026 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल

IPL 2026 MI vs RR : राजस्थान रॉयल्स के बैटर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जब पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह को दो छक्का जड़ दिया, तो उनके सामने के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का भी हौसला बढ़ा और दोनों ने मिलकर 30 गेंद में 80 रन की साझेदारी की. इस बैटिंग की वजह से राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया.

विज्ञापन

IPL 2026 MI vs RR : आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स अभी सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम बनकर उभरी है. राजस्थान ने अबतक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है. मंगलवार को भी राजस्थान ने 5 बार चैंपियन रह चुकी मुंबई की टीम को हराया है. इस मैच में राजस्थान के बैटर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने बहुत अच्छी बैटिंग की. यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ दि मैच बने.

वैभव ने बुमराह का बेहतरीन तरीके से सामना किया : जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने जितनी आसानी से उनका सामना किया, उससे मैं हैरान था. वैभव की शुरुआत से मैच का दबाव काफी कम हो गया और हमने अच्छा क्रिकेट खेला. इस मैच में जायसवाल और 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत करके जीत की नींव रखी थी. सूर्यवंशी ने बुमराह की 131 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गई गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर से छक्का लगाया था, जिससे बल्लेबाजों का हौसला काफी बढ़ा.

यशस्वी जायसवाल ने शानदार बैटिंग की

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 32 गेंद में 77 रन बनाए. उसने 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 77 रन बनाया और टीम को शानदार शुरुआत दी. जायसवाल ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा- जब सूर्यवंशी ने छक्का जड़ा, तो मैंने उससे कहा कि वह अपने शॉट्स खेलता रहे. 15 साल के सूर्यवंशी ने अपने पहले ओवर में ही बुमराह पर दो छक्के लगाए और आउट होने से पहले 14 गेंदों में 39 रन बनाए. इससे दूसरे छोर पर जायसवाल के लिए काम आसान हो गया. उन्होंने दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाया, जिन्होंने अपने-अपने ओवरों में 22-22 रन लुटाए. जायसवाल ने कहा, बुमराह दिग्गज गेंदबाजों में से एक हैं, अगर वह उनके खिलाफ रन बना रहा है तो यह कमाल की बात है. इससे हमारा यह विश्वास बढ़ा कि हम अन्य गेंदबाजों का भी अच्छी तरह से सामना कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस की हार पर नाराज हुए माहेला जयवर्धने, कहा- बुमराह सहित सभी गेंदबाज लय में नहीं थे

हार्दिक पांड्‌या की तबीयत पूछने होटल पहुंची गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, चेहरे पर थी चिंता

क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola