पानी का उपयोग बचा- बचाकर करने की सलाह

चक्रधरपुर : रेलवे कॉलोनियों के ढाई हजार आवासों में पेयजलापूर्ति में कटौती होगी. यह निर्णय पेयजल विभाग द्वारा नदी सूखने व बर्टन लेक के संचित जल को अधिक निकालने के कारण लिया गया है. वहीं रेल कॉलोनी निवासियों को पानी का कम से कम इस्तेमाल करने का सुझाव रेलवे प्रशासन ने दिया है. मालूम रहे […]
चक्रधरपुर : रेलवे कॉलोनियों के ढाई हजार आवासों में पेयजलापूर्ति में कटौती होगी. यह निर्णय पेयजल विभाग द्वारा नदी सूखने व बर्टन लेक के संचित जल को अधिक निकालने के कारण लिया गया है.
वहीं रेल कॉलोनी निवासियों को पानी का कम से कम इस्तेमाल करने का सुझाव रेलवे प्रशासन ने दिया है. मालूम रहे कि रेलवे के पंप हाउस संजय नदी डैम में एक माह तक का पानी है. इसे वैकल्पिक व्यवस्था व अपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल करने के लिये बर्टन लेक में पानी को संचित किया जा रहा है.
लगातार बढ़ती भीषण गर्मी के कारण नदी के पानी व डीप बोरिंग से निर्भर रेलवे के जलापूर्ति विभाग को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है. इस वर्ष मई माह में ही रेलवे में जल संकट गहराने लगा है. जबकि पूर्व में रेलवे के संबंधित विभाग द्वारा डैम से मिट्टी हटाने का कार्य किया गया था.
जिससे काफी हद तक रेलवे के डैम में पानी संचित करने में मददगार साबित हुआ है. लेकिन भू जलस्तर नीचे जाने के कारण फेल होते डीप बोरिंग से रेलवे में ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. रेलवे ने पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिये पेय जलापूर्ति की कटौती की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










