अवध डेंटल कॉलेज के एमडीएस का एफिलेशन

चाईबासा : पटमदा डिग्री कॉलेज, जल्ला तथा अवध डेंटल कॉलेज, जमशेदपुर को 2016-17 सत्र के लिए एफिलेशन दिया गया है. बुधवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता वाली एफिलेशन एंड न्यू टीचिंग प्रोग्राम कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. पटमदा डिग्री कॉलेज के स्नातक में कुल 09 विषय की स्वीकृति दी गयी. […]
चाईबासा : पटमदा डिग्री कॉलेज, जल्ला तथा अवध डेंटल कॉलेज, जमशेदपुर को 2016-17 सत्र के लिए एफिलेशन दिया गया है. बुधवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता वाली एफिलेशन एंड न्यू टीचिंग प्रोग्राम कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. पटमदा डिग्री कॉलेज के स्नातक में कुल 09 विषय की स्वीकृति दी गयी. इसमें 2016-19 के दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, गणित एवं मनोविज्ञान शामिल है.
वहीं 2014-17 सत्र के भौतिक, रसायशास्त्र, गणित, वनस्पतिशास्त्र एवं जंतु विज्ञान विषय है. जबकि अवध डेंटल कॉलेज के एमडीएस पाठ्यक्रम के सत्र 2015-18 का अस्थायी एफिलेशन की स्वीकृति दी गयी. इसकी अंतिम स्वीकृति आगामी होने वाले सिंडिकेट की बैठक में सर्वसम्मति से ली जायेगी. इसके बाद एचआरडी को रिपोर्ट भेज दिया जायेगा.
प्रत्येक साल कोल्हान विवि प्रबंधन की ओर से संबंद्ध कॉलेजों को एफिलेशन दी जाती है. बैठक में साइंस डीन डॉ केसी डे, सोशल साइंस डीन डॉ आशा मिश्रा, मानवीकी डीन सह प्रोक्टर प्रो बीएम मिश्रा, कॉमर्स डीन प्रो महेश्वर यादव, डीएसडब्लू डॉ पद्मजा सेन, कुलसचिव डॉ एससी दास, एमआर, कमेटी सदस्य राजीव शुक्ला, डॉ स्नेहलता सिन्हा, सीसीडीसी डॉ रविंद्र सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




