पश्चिमी सिंहभूम के गुवा में महिला दिवस समापन समारोह का भव्य आयोजन

Updated:
विज्ञापन
West Singhbhum News

पश्चिमी सिंहभूम के गुवा में महिला दिवस समापन समारोह

West Singhbhum News: गुवा में महिला दिवस समापन समारोह के दौरान महिला समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुवा से संदीप की रिपोर्ट 

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के समापन समारोह के अवसर पर महिला समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.  इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार और महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. 

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. समारोह के दौरान देश की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिससे वातावरण भावुक हो उठा. इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. 

महिला समिति के कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बच्चों के मनमोहक नृत्य और शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. वहीं, महिला प्रतिभागियों ने अपनी मधुर गायिकी से पूरे माहौल को और भी आकर्षक बना दिया. पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला. 

प्रतियोगिताओं, सम्मान और लॉटरी ने बढ़ाया कार्यक्रम का रोमांच

कार्यक्रम के दौरान महिला समिति द्वारा दर्शकों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी ज्ञान क्षमता का परिचय दिया. इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में लॉटरी टिकट के माध्यम से भी पुरस्कार वितरण किया गया. बच्चों द्वारा लॉटरी टिकट निकालकर विजेताओं की घोषणा की गई, जिसने कार्यक्रम में रोमांच का तड़का लगा दिया. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाली समाजसेवी महिलाओं को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उनके समाज के प्रति समर्पण और योगदान की सराहना का प्रतीक था. 

संचालन, सम्मान और अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

कार्यक्रम का सफल संचालन महिला समिति की सचिव जयश्री नंदकोलियर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बबली द्वारा प्रस्तुत किया गया. पूरे आयोजन को सफल बनाने में गुवा सेल के सीएसआर विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार का महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग रहा, जिसकी सभी ने सराहना की. इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार, सचिव जयश्री नंदकोलियर, विशिष्ट अतिथि नोवामुंड़ी भाग एक की जिला अध्यक्ष सुश्री देवकी कुमारी, महाप्रबंधक आर.के. सिन्हा, महाप्रबंधक बी.के. सुमन, डॉ. अशोक कुमार अमन, डॉ. टी.सी. आनंद सहित बड़ी संख्या में महिला समिति की सदस्याएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम ने महिलाओं के सशक्तिकरण और प्रतिभा को मंच देने का सशक्त संदेश दिया. 

Also Read: गुमला में समाजसेवी से 10 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Also Read: रामगढ़ के साई रेसीडेंसी होटल में पुलिस की बड़ी रेड, बरामद हुई अवैध शराब की खेप

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola